IPL 2020 - RCB vs DC हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आईपीएल 2020 का 19वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अभी तक 4 में से 3-3 मुकाबला इस सीजन जीत चुकी हैं और इस मुकाबले में वो अपनी चौथी जीत दर्ज करना चाहेंगी।

Ad

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एकमात्र मुकाबले में अभी तक हार मिली है, उसके बाद से उन्होंने लगातार जीत हासिल की। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी जबरदस्त फॉर्म में चल रही है। दोनों ही टीमें चाहेंगी कि वो इस मुकाबले को जरुर जीतें।

इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड डू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

RCB vs DC हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.हेड हू हेड आंकड़ों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पलड़ा भारी है। आरसीबी ने 15 और दिल्ली कैपिटल्स ने 8 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकला है।

2.पिछले आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने दोनों ही मैचों में आरसीबी को हराया था।

3.यूएई में अगर इनके रिकॉर्ड की बात करें तो 2014 में शारजाह में हुए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया था।

4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 825 रन बनाए हैं और किसी भी बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इतने रन नहीं बनाए हैं।

5.दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 274 रन बनाए हैं।

6.युजवेंद्र चहल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 14 विकेट चटकाए हैं।

7. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आरसीबी के खिलाफ अमित मिश्रा ने सबसे ज्यादा 9 विकेट लिए हैं।

ये भी पढ़ें: 5 खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल इतिहास में ओपनिंग भी की और नंबर 8 पर भी बल्लेबाजी की

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications