रोहित शर्मापूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। आकाश चोपड़ा ने कहा है कि अगर रोहित शर्मा इस आईपीएल सीजन ओपनिंग करें तो वो लगभग 500 रन बना सकते हैं।आकाश चोपड़ा के मुताबिक रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की धुरी होंगे। रन चेज के वक्त भी और एक बड़ा टोटल सेट करते वक्त भी वो एंकर की भूमिका निभाएंगे। आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा,मेरे हिसाब से रोहित शर्मा इस आईपीएल सीजन मुंबई इंडियंस के सुरक्षा कवच होंगे। क्योंकि अगर रोहित शर्मा मुंबई के लिए ओपनिंग करते हैं और उन्होंने लगभग 500 रन बना दिया तो निश्चित तौर पर वो टीम के सुरक्षा कवच होंगे। पिछली बार जब मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता था तब 5 खिलाड़ियों ने 400 से ज्यादा रन बनाए थे। इस साल भी उन्हें इसी तरह के प्रदर्शन की जरुरत है।आपको बता दें कि आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है और पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और 3 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की टीम अपनी तैयारियों में जुटी हुई है और कप्तान रोहित शर्मा खुद अच्छे लय में दिख रहे हैं।Ro's got the dROne in check ✅😋#OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL @ImRo45 pic.twitter.com/eU9Rlj2HiY— Mumbai Indians (@mipaltan) September 9, 2020रोहित शर्मा ने प्रैक्टिस मैच के दौरान लगाया जबरदस्त छक्कारोहित शर्मा कितने अच्छे लय में हैं इसका एक बड़ा उदाहरण तब देखने को मिला जब प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने गेंद को मैदान से बाहर मार दिया और ये गेंद एक बस पर जाकर लगी।मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो ट्वीट किया और कहा बल्लेबाज छक्का लगाते हैं और लीजेंड्स मैदान से बाहर गेंद को मार देते हैं। हिटमैन ने छक्का मारने के अलावा गेंद को स्टेडियम से बाहर भेजा और चलती हुई बस को हिट किया। मुंबई इंडियंस ने इस छक्के को 95 मीटर का बताया है।🙂 Batsmen smash sixes 😁 Legends clear the stadium😎 Hitman smashes a six + clears the stadium + hits a moving 🚌#OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL @ImRo45 pic.twitter.com/L3Ow1TaDnE— Mumbai Indians (@mipaltan) September 9, 2020मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में चार बार चैम्पियन बनाया है। यूएई में उनकी टीम पांचवीं बार चैम्पियन बनने के लिए उतरेगी। ये भी पढ़ें: जोंटी रोड्स बने स्वीडन क्रिकेट टीम के हेड कोच