IPL 2020: शिखर धवन ने आईपीएल में 5000 रन पूरे किए, लगातार दो शतक लगाने वाले बने पहले खिलाड़ी

cricket cover image
Photo: IPL
Photo: IPL
Ad

दिल्ली कैपिटल्स के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं, उन्होंने यह कारनामा 169वें मुकाबले में किया है। 5000 रन पूरे करने के अलावा शिखर धवन IPL इतिहास में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स XI पंजाब के खिलाफ शानदार शतक लगाते हुए इतिहास रचा। इसके अलावा शिखर धवन की यह लगातार चौथी 50+ पारी भी है।

Ad

शिखर धवन ने IPL के पहले सीजन से खेल रहे हैं और इस बीच वो कई टीमों (दिल्ली डेयरडेविल्स/कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद) का हिस्सा रह चुके हैं। धवन ने रवि बिश्नोई की गेंद पर शानदार छक्का लगाते हुए IPL में अपने 5000 रन पूरे किए।

IPL में 5000 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं शिखर धवन

आपको बता दें कि IPL इतिहास में 5000 रन पूरे करने वाले शिखर धवन 5वें और चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। शिखर धवन (5044) से पहले IPL में विराट कोहली (5759), सुरेश रैना (5368), रोहित शर्मा (5158) और डेविड वॉर्नर (5037) ने 5000 रन पूरे किए। इसके अलावा IPL के 13वें सीजन में रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर के बाद 5000 रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं।

शिखर धवन के लिए IPL 2020 काफी ज्यादा शानदार रहा है और वो अभी तक इस सीजन में 10 मुकाबलों में 66.42 की औसत और 149.03 के स्ट्राइक रेट से 465 रन बनाए हैं। इस बीच वो दो शानदार शतक और अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 106* रन ही है, जोकि उन्होंने किंग्स XI पंजाब के खिलाफ बनाया।

दिल्ली कैपिटल्स ने शिखर धवन के बेहतरीन शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवरों में 164-5 का स्कोर बनाया। IPL 2020 में दिल्ली कैपिटल्स ने 9 में से 7 मैच जीते हैं और 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। वो इस मैच में जीत दर्ज कर लेते हैं, तो उनके लिए प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की हो जाएगी।

Quick Links

Edited by Mayank Mehta
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications