IPL 2020 - हरभजन सिंह ने सूर्यकुमार यादव को भारत का एबी डीविलियर्स बताया

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। हरभजन सिंह ने सूर्यकुमार यादव की तुलना आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स से की है। दिग्गज स्पिनर के मुताबिक जिस तरह एबी डीविलियर्स चारों दिशाओं में शॉट लगाते हैं उसी तरह सूर्यकुमार भी करते हैं।

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए हरभजन सिंह ने आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव के इम्पैक्ट के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मुंबई के इस दिग्गज बल्लेबाज ने आगे बढ़कर टीम की जिम्मेदारी उठाई।

उन्होंने कहा "इसमें कोई शक नहीं है कि सूर्यकुमार यादव ने खुद को गेम चेंजर से एक मैच विनर के रूप में ट्रांसफॉर्म कर लिया है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के बैटिंग की जिम्मेदारी अपने ऊपर उठाई है और ऐसा भी नहीं है कि वो 100 की स्ट्राइक रेट से खेलते हैं। अगर आप देखें तो वो पहली गेंद से ही आक्रामक बल्लेबाजी करना शुरु कर देते हैं।"

ये भी पढ़ें: पिछले 13 साल में केकेआर को सबसे ज्यादा नुकसान सूर्यकुमार यादव के रूप में हुआ है - गौतम गंभीर

हरभजन सिंह ने सूर्यकुमार यादव की तुलना एबी डीविलियर्स से की

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

हरभजन सिंह के मुताबिक गेंदबाजों को सूर्यकुमार यादव को रोकना काफी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि वो चारों दिशाओं में शॉट लगाते हैं। इसी वजह से वो भारत के एबी डीविलियर्स हैं।

उन्होंने कहा "सूर्यकुमार यादव के पास सारे शॉट्स हैं और इसीलिए उन्हें रोकना काफी मुश्किल होता है। वो कवर के ऊपर से भी मारते हं, स्वीप शॉट खेलते हैं, स्पिन अच्छी खेलते हैं और तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी रन बनाते हैं। वो इंडियन एबी डीविलियर्स हैं।"

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस आईपीएल सीजन जबरदस्त प्रदर्शन किया था। नंबर 3 पर खेलते हुए उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इसी वजह से हरभजन सिंह समेत कई दिग्गजों ने भारतीय टीम में उनका चयन ना होने पर हैरानी जताई थी।

ये भी पढ़ें: के एल राहुल बने रहेंगे किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान, ग्लेन मैक्सवेल को किया जा सकता है रिलीज

Edited by Nitesh