IPL 2020, Twitter Reactions - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हार के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आईपीएल 2020 के 19वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की इस सीजन ये दूसरी हार है और दिल्ली कैपिटल्स की चौथी जीत है।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 196 रनों का विशाल स्कोर बनाया। मार्कस स्टोइनिस ने 26 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 53 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा पृथ्वी शॉ ने भी 23 गेंद पर 42 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम 9 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी।

आरसीबी की तरफ से केवल कप्तान विराट कोहली ने ही 39 गेंद पर 43 रनों की पारी खेली। इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। कगिसो रबाडा ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 4 विकेट चटकाए।

आइए जानते हैं कि आरसीबी की इस हार पर किसने क्या कहा।

हरभजन सिंह ने विराट कोहली को 9 हजार टी20 रन बनाने की शुभकामनाएं दी।

पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने भी आरसीबी की जीत की काफी तारीफ की।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता