3 बल्लेबाज जो IPL 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं 

शिखर धवन और श्रेयस अय्यर
शिखर धवन और श्रेयस अय्यर

#2 शिखर धवन

शिखर धवन
शिखर धवन

शिखर धवन आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में बतौर ओपनर करते हुए धवन ने बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया था और अपनी बल्लेबाजी में निरंतरता दिखाते हुए लगातार रन बनाये थे। हाल ही में उन्होंने विजय हज़ारे ट्रॉफी में भी दिल्ली के लिए अच्छा किया था। धवन ने पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए 17 मैचों में 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाते हुए 618 रन बनाये थे। धवन को आगामी आईपीएल में भी कम नहीं आँका जा सकता है और वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बार फिर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।

#1 पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ

खराब प्रदर्शन के कारण भारतीय टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद पृथ्वी शॉ ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी करने की तैयारी कर ली है। घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में पृथ्वी इस सीजन सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं और एक उन्होंने एक दोहरा शतक भी बनाया था। शॉ का पिछले आईपीएल कुछ खास नहीं रहा था और उन्हें शुरूआती कुछ मैचों के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। ऐसे में शॉ अगर अपनी मौजूद फॉर्म आईपीएल में दिखाते हैं तो फिर वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।

Quick Links