IPL 2021 - अजय जडेजा ने MI के मौजूदा सीजन की तुलना CSK के पिछले सीजन से करते हुए दी बड़ी प्रतिक्रिया  

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल (IPL) के इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ( के लिए यह सीजन पूरी तरह से उम्मीदों के विपरीत रहा है। टीम इस सीजन पूरी तरह से संघर्ष करती हुयी दिख रही है और उनकी प्लेऑफ की राह भी दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ हार के बाद मुश्किल लग रही है। मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजय जडेजा (Ajay Jadeja) ने उनके इस प्रदर्शन की तुलना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पिछले सीजन के प्रदर्शन से कर दी है और उन्होंने कहा कि इस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम में वह बात नजर नहीं आ रही है।

Ad

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछला सीजन काफी खराब रहा था और टीम लीग चरण में 12 अंको के साथ बाहर हो गयी थी। मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी कुछ उसी तरह का नजर आ रहा है। मुंबई की टीम ने अपने 12 में से 7 मैचों में हार का सामना किया है।

क्रिकबज लाइव हिंदी पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की पारी का विश्लेषण करते हुए अजय जडेजा ने कहा,

मुंबई इंडियंस की सनसनी, उत्साह और जुझारूपन जो विशेषता थी, वह इस साल नहीं है। लेकिन यह असामान्य नहीं है। यह पहली बार नहीं है। अगर आप देखें, तो एक साल पहले, यहां तक कि सीएसके भी ऐसी स्थिति में थी। आरसीबी के साथ वर्षों से था। यहां तक कि पंजाब और दिल्ली ने भी कई वर्षों तक इसका अनुभव किया है। मैं मुंबई इंडियंस का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, लेकिन मुझे लगता है कि केवल मुंबई इंडियंस ही जवाब दे सकता है कि उनकी समस्या क्या है।

मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन ने दिल तोड़ दिया - आकाश चोपड़ा

पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि मुंबई टीम का यह प्रदर्शन देखकर उनका दिल टूट गया है। आकाश चोपड़ा ने इस सन्दर्भ में कहा,

मुंबई इंडियंस पहले जैसी टीम नहीं दिख रही है। यह मुंबई इंडियंस टीम अपनी काबिलियत के अनुसार बिलकुल ही अलग नजर आई है और इससे मेरा दिल टूट जाता है। मुंबई इंडियंस के साथ सबसे बड़ी समस्या है कि वे निडर और लापरवाह अंदाज में नहीं खेल रहे हैं। जब दबाव आया तो उन्होंने अपना पराक्रम नहीं दिखाया। वे सिर्फ जीत के लिए कोशिश कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications