चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस (Photo Credit - IPL)
चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस (Photo Credit - IPL)

आईपीएल 2021 (IPL) के सेकेंज फेज का आगाज आज से हो जाएगा और पहला ही मुकाबला काफी जबरदस्त होने वाला है। आईपीएल में दो दिग्गज टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है। शाम 7:30 बजे से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच मैच खेला जाएगा जिसका इंतजार हर फैंस को बेसब्री से रहता है।

Ad

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हमेशा से ही काफी तगड़ी राइवलरी रही है। दोनों टीमों के बीच कुल मिलाकर आठ आईपीएल ट्रॉफी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 और मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। दोनों ही टीमें एक दूसरे के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करना चाहती हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की अगर बात करें तो उनका प्रदर्शन इस सीजन काफी अच्छा रहा है और वो प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। दूसरी तरफ अगर मुंबई इंडियंस की बात करें तो इस सीजन उनका प्रदरर्शन काफी मिला-जुला रहा है। उन्हें 7 में से 4 मैचों में जीत मिली है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। इस वक्त मुंबई की टीम प्वॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है।

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड और आंकड़े

इन दोनों टीमों के बीच मुकाबले से पहले हम आपको हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।

1.मुंबई इंडियंस की टीम हेड टू हेड रिकॉर्ड में चेन्नई सुपर किंग्स से आगे है। उन्होंने 19 और सीएसके ने 13 मुकाबले जीते हैं।

2.इस सीजन हुए पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से हराया था।

3.यूएई में अगर इनके रिकॉर्ड की बात करें तो यहां पर सीएसके का पलड़ा 2-1 के साथ भारी है।

4.दोनों टीमों के बीच मुकाबलों में सुरेश रैना के नाम सबसे ज्यादा रन (732) बनाने का रिकॉर्ड है।

5.मुंबई इंडियंस की तरफ से उनके कप्तान रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा (693) रन बनाए हैं।

6.गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा ने मुंबई के खिलाफ 18 विकेट लिए हैं।

7.मुंबई इंडियंस की तरफ से सीएसके के खिलाफ किरोन पोलार्ड ने 15 विकेट लिए हैं और उन्होंने 607 रन भी बनाए हैं।

8. इस सीजन दोनों टीमों के बीच हुए पहले मुकाबले में पोलार्ड ने 87 रनों की धुआंधार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications