IPL 2021 - DC vs RR हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit - IPLT20)
दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2021 (IPL) में आज दोपहर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने दूसरे हाफ की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को आसानी से हरा दिया। जबकि दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को मात दी है और इसी वजह से उनका कॉन्फिडेंस काफी हाई होगा।

Ad

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अभी तक 23 मैच हुए हैं, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 12 और दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मैच जीते हैं। दिल्ली कैपिटल्स 9 मैचों में 7 जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर हैं।

इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड डू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

DC vs RR हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.हेड हू हेड आंकड़ों की अगर बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 23 मुकाबले हुए हैं जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 12 और दिल्ली कैपिटल्स ने भी 11 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

2.पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने दोनों ही मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स को मात दी थी। वहीं इस सीजन के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट से जीत हासिल की थी।

3. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से उनके कप्तान संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 164 रन बनाए हैं।

4. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 276 रन बनाए हैं।

5.राजस्थान रॉयल्स की तरफ से दिल्ली के खिलाफ श्रेयस गोपाल काफी सफल रहे हैं। देखना है उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है या नहीं।

6. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अमित मिश्रा ने सबसे ज्यादा 20 विकेट लिए हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications