IPL 2021 - इशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की

इशान किशन ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए अर्धशतक जमाया (फोटो - IPL)
इशान किशन ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए अर्धशतक जमाया (फोटो - IPL)

इशान किशन (ishan Kishan) ने आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खेलते हुए कई बार बेहतरीन पारियां खेली हैं। इस बार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी उनके बल्ले से रन निकले हैं। इए बीच मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए इशान किशन ने अपने 1000 पूरे कर लिये। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बैटिंग करते हुए उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल किया।

Ad

जहाँ तक इशान किशन के पूरे करियर की बात है, तो उनके कुल 60 मुकाबलों में 1368 रन हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 8 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं और 99 रन का सर्वाधिक स्कोर रहा है। स्ट्राइक रेट की बात की जाए तो यह 132 से ज्यादा का है।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में इशान किशन अपने पुराने रंग में नजर आए और गेंदबाजों पर टूट पड़े। मुंबई इंडियंस को नेट रन रेट अच्छा करने के लिए कम ओवरों में मैच जीतना था और कुछ ही देखने को मिला। नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई ने 91 रनों के लक्ष्य को 2 विकेट पर हासिल कर लिया। इशान किशन ने इसमें 25 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 50 रनों की पारी खेली। हालांकि इस एक पारी से उनके इस साल आईपीएल के आंकड़ों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है।

Ad

किशन ने इस साल मुंबई के लिए कुल 9 मुकाबले खेले हैं और उनमें उनके बल्ले से 157 रन आए हैं। अब तक वह मध्यक्रम में खेल रहे थे लेकिन आज उनको ओपन करने के लिए रोहित शर्मा के साथ भेजा गया था। इसके बाद उनके बल्ले से मैदान के चारों तरफ शॉट निकले और जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ़ में जाने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं।

मुंबई इंडियंस की टीम के पास अभी एक मैच बचा हुआ है। उधर केकेआर के पास भी एक मुकाबला है। केकेआर हार जाती है और मुंबई जीत दर्ज करती है, तो प्लेऑफ़ में पहुँच जाएगी। इसके लिए अगले मैच में भी मुंबई को बेहतर अंतर से जीत दर्ज करनी होगी क्योंकि केकेआर भी अगर जीत लेती है तो नेट रन रेट पर मामला अटक जाएगा।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications