5 खिलाड़ी जो IPL 2021 को बीच में छोड़कर चले गए

आईपीएल 2021 (IPL 2021) छोड़कर बीच में अपने देश लौटने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट लम्बी होती जा रही है। हालांकि व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए खिलाड़ी जा रहे हैं लेकिन इसके पीछे असली वजह भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर है। आईपीएल को भारत के छह बड़े शहरों में आयोजित किया जा रहा है जहाँ बायो बबल में खिलाड़ियों को रखा गया है लेकिन देश में खराब स्थिति को देखते हुए कुछ खिलाड़ियों ने बीच में जाने का फैसला लिया है।

ताजा नामों में देखा जाए तो आरसीबी के एडम जैम्पा और केन रिचर्डसन ने स्वदेश लौटने का निर्णय लिया। इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया से एक और इंग्लैंड से एक खिलाड़ी ने आईपीएल छोड़ दिया था। भारत से रविचंद्रन अश्विन ने परिवार के सदस्यों को कोरोना होने के कारण टूर्नामेंट बीच में छोड़ दिया। बेन स्टोक्स ऊँगली की चोट के कारण आईपीएल छोड़कर गए थे।

आईपीएल 2021 बीच में छोड़ने वाले खिलाड़ी

लियाम लिविंगस्टोन (राजस्थान रॉयल्स)

एंड्रू टाई (राजस्थान रॉयल्स)

रविचंद्रन अश्विन (दिल्ली कैपिटल्स)

एडम जैम्पा (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

केन रिचर्डसन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ियों नी आईपीएल बीच में छोड़ा है, वहीँ इंग्लैंड और भारत के एक-एक खिलाड़ी ने आईपीएल से हटने का निर्णय लिया है। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने भारत से आने वाली सभी फ्लाइट बंद करने का फैसला लिया है। एंड्रू टाई और लिविंगस्टोन के अलावा केन रिचर्डसन और एडम जैम्पा को एक बार भी खेलने का मौका अब तक नहीं मिला था। अश्विन ही ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें दिल्ली के लिए खेलने का मौका मिला है।

राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें ज्यादा बढ़ी है क्योंकि बेन स्टोक्स चोट के कारण चले गए थे और आर्चर सर्जरी से रिकवर होने के बाद वापस नहीं आए। ऐसे में एंड्रू टाई और लिविंगस्टोन की अहमियत उनके लिए काफी ज्यादा थी। अब उनके खेमे में महज चार विदेशी खिलाड़ी बचे हैं।

Quick Links

Edited by निरंजन
Be the first one to comment