IPL 2021 - MI vs DC हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
रोहित शर्मा और ऋषभ पंत (Photo Credit - IPLT20)
रोहित शर्मा और ऋषभ पंत (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2021 (IPL) में आज दोपहर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Ad

आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस का फॉर्म कुछ ख़ास नहीं चल रहा है और वह 11 मैचों में 5 जीत के साथ छठे स्थान पर हैं। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मैचों में 8 जीत हासिल की है और दूसरे स्थान पर हैं एवं प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। शारजाह के मैदान पर दोनों टीमों की तरफ से खुद को बेस्ट साबित करने की होड़ रहेगी।

मुंबई की टीम के लिए सूर्यकुमार यादव की फॉर्म चिंता का विषय रही है लेकिन देखना होगा कि इस बार भी उनके खेल में कुछ बदलाव आता है या फ्लॉप गेम जारी रहता है। दिल्ली के लिए ऋषभ पन्त, श्रेयस अय्यर और शिखर धवन का खेल अहम रहने वाला है।

इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड डू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

DC vs MI हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.हेड हू हेड आंकड़ों की अगर बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक हुए मुकाबलों में मुंबई इंडियंस की टीम भारी रही है। मुंबई इंडियंस ने 16 और दिल्ली कैपिटल्स ने 13 ही मुकाबलों में जीत हासिल की है।

2. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच चार मुकाबले खेले गए थे और चारों ही मैचों में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को मात दी थी। दिल्ली को फाइनल में हराकर ही मुंबई ने रिकॉर्ड पांचवी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार मुंबई इंडियंस को हरा चुकी है।

3. वर्तमान खिलाड़ियों में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 306 रन बनाए हैं।

4. मुंबई इंडियंस के वर्तमान प्लेयर्स में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 677 रन बनाए हैं।

5. दिल्ली कैपिटल्स के वर्तमान गेंदबाजों में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा ने सबसे ज्यादा 19 विकेट लिए हैं।

6. मुंबई इंडियंस की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और 19 विकेट लिए हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications