IPL 2021 - मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दी बड़ी प्रतिक्रिया 

मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ का में पहुंचना काफी कठिन है
मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ का में पहुंचना काफी कठिन है

पांच बार की आईपीएल (IPL) विजेता मुंबई इंडियंस (MI) के लिए मौजूदा सीजन उम्मीदों के मुताबित अभी नहीं रहा है और इस पूरे सीजन यह टीम एक बार भी अपने स्तर का खेल नहीं दिखा पाई। लीग चरण में तीन टीमों ने प्लेऑफ के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है लेकिन चौथे स्थान के लिए अभी भी लड़ाई जारी है और इस स्थान पर मुंबई की भी नजरे होंगी। हालांकि मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाा पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने भी अपनी राय दी है। वॉन का मानना है कि इस बार शायद मुंबई की टीम प्लेऑफ के लिए ना क्वालीफाई कर पाए।

Ad

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने पहले चरण में सात मैचों में चार जीत थे लेकिन दूसरे चरण में टीम ने अपने पांच मैचों में महज एक ही जीत दर्ज की है। ऐसे में मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे तथा उन्हें राजस्थान रॉयल्स की जीत पर भी निर्भर रहना होगा।

क्रिकबज पर माइकल वॉन ने मुंबई इंडियंस की खराब बल्लेबाजी को लेकर इशान किशन तथा सूर्यकुमार यादव का भी जिक्र किया, साथ ही मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने के अवसरों के बारे में कहा,

मुंबई के लिए अब मुश्किल है क्योंकि अगर उन्होंने राजस्थान को हराया तो केकेआर को हराने के लिए उन्हें राजस्थान पर निर्भर रहना होगा जो शायद संभव नहीं है। आप मुंबई को लेकर कुछ भी नहीं कह सकते। वह एक ऐसी टीम है, जो अभी क्वालीफाई कर सकती है। लेकिन यह इतनी आसान बात नहीं है। वे अभी अच्छा नहीं खेले हैं। यूएई में उनकी बल्लेबाजी अभी तक अच्छा नहीं कर पाई है।
इशान किशन और सूर्यकुमार यादव को नहीं पता कि उनका फॉर्म कहां चला गया है। उन्होंने अब तक वैसा खेल नहीं दिखाया जिसकी हम सब उम्मीद करते हैं।

टीम के खराब प्रदर्शन के लिए रोहित ने खुद जिम्मेदारी ली

हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद मुंबई इंडियन के कप्तान रोहित शर्मा निराश नजर आये थे और उन्होंने टीम के इस सीजन खराब प्रदर्शन को स्वीकारा। रोहित ने कहा,

इस सीजन हमें काफी संघर्ष किया है और व्यक्तिगत रूप से मैं इसे स्वीकार करता हूँ, किसी से भी कुछ दूर लेकर नहीं जाना चाहता। तैयारी कर रहे हैं लेकिन इस पर अमल नहीं कर पा रहे। हम उस गेम को खेलना चाहते हैं जिसके लिए हम जाने जाते हैं। हमारे गेम में कुछ मिस हो रहा है। हम जिस क्षमता के लिए जाने जाते हैं, उसके अनुसार नहीं खेल रहे हैं। उम्मीद है कि अगले मैचों में हम वैसा खेलें जिसके लिए हमें जाना जाता है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications