महेंद्र सिंह धोनी बतौर कप्तान चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 200वें मैच में मैदान पर उतरे 

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान के रूप में अपने 200वें आईपीएल मैच में मैदान पर उतरे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही धोनी ने यह उपलब्धि अपने नाम कर ली। धोनी ने 2012 के चैंपियंस लीग टी20 के दौरान भी फ्रेंचाइज़ी का नेतृत्व किया।

Ad

धोनी ने अब चेन्नई के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में 177 मैचों में कप्तानी की है। इसके अलावा चैम्पियंस लीग टी20 टूर्नामेंट में चेन्नई के लिए धोनी ने 24 मैचों में कप्तानी की है। इसके अलावा वह 30 मैचों में राइजिंग पुणे सुपरजायंट का नेतृत्व भी कर चुके हैं। माही की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने तीन बार आईपीएल का खिताब हासिल किया है। इससे पता चलता है कि वह किस क्लास के कप्तान हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने साल 2010 और 2014 में दो बार टीम को ख़िताब दिलाया। इस दौरान धोनी ने 449 रन बनाए। 39 वर्षीय अनुभवी धोनी आईपीएल में 216 छक्कों के साथ सबसे सफल विकेटकीपर होने के साथ भारतीयों के बीच सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा के बाद दूसरे स्थान पर आते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम हर साल प्लेऑफ़ तक का सफर तय करने में सफल रही थी लेकिन पिछले साल यूएई में हुए आईपीएल में यह कारनामा नहीं हुआ। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम प्लेऑफ़ से पहले बाहर हो गई और फैन्स को निराशा हाथ लगी। इस बार चेन्नई की टीम में कुछ बदलाव करते हुए मोईन अली और चेतेश्वर पुजारा को टीम में शामिल किया गया। केदार जाधव को टीम से रिलीज करने के अलावा रॉबिन उथप्पा को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड करते हुए टीम में शामिल किया गया। आईपीएल में पहला मैच हारने के बाद दूसरे मैच में पंजाब को चेन्नई ने हराने में कामयाबी हासिल की।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications