आईपीएल 2021 के लिए मुंबई इंडियंस के मैचों का पूरा कार्यक्रम

आईपीएल 2021 (IPL 2021) के कार्यक्रम का ऐलान होने के साथ ही अब टीमों की तरफ से अभ्यास पर भी खासा ध्यान दिया जाएगा। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) डिफेंडिंग चैम्पियन है इसलिए उनकी रणनीति पर भी काम जल्दी ही शुरु होगा। कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो मुंबई के लिए पिछले आईपीएल में खेले लेकिन इस बार नहीं होंगे। टूर्नामेंट का पहला ही मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।

Ad

पिछले सीजन डबल हेडर मुकाबले कम खेले गए थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। डबल हेडर मुकाबले भी ज्यादा होंगे। दिल्ली, अहमदाबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता और मुंबई में ही सभी मुकाबले खेले जाएंगे। राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद को घरेलू मैदान नहीं मिले हैं। मुंबई इंडियंस का कार्यक्रम कैसा होगा और किन टीमों के खिलाफ उनके मैच होंगे, इसके बारे में यहाँ बताया गया है।

आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस का शेड्यूल

मुंबई इंडियंस vs आरसीबी, 9 अप्रैल (चेन्नई)

मुंबई इंडियंस vs केकेआर, 13 अप्रैल (चेन्नई)

मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद, 17 अप्रैल (चेन्नई)

मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स, 20 अप्रैल (चेन्नई)

मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स, 23 अप्रैल (चेन्नई)

मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स, 29 अप्रैल (दिल्ली)

मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपरकिंग्स, 1 मई (दिल्ली)

मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद, 4 मई (दिल्ली)

मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स, 8 मई (दिल्ली)

मुंबई इंडियंस vs केकेआर, 10 मई (बेंगलुरु)

मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स, 13 मई (बेंगलुरु)

मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपरकिंग्स, 16 मई (बेंगलुरु)

मुंबई इंडियंस vs आरसीबी, 20 मई (कोलकाता)

मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स, 23 मई (कोलकाता)

मुंबई के शुरुआती मैच चेन्नई में खेले जाएंगे और बाद में कुछ मैच दिल्ली में खेले जाएंगे। अंतिम लीग मुकाबले बेंगलुरु और कोलकाता में खेले जाने हैं। डिफेंडिंग चैम्पियन होने के कारण मुंबई इंडियंस की टीम के ऊपर दबाव पूरा होगा लेकिन इस टीम के पास इसे झेलने की क्षमता भी है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications