मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाड़‍ियों ने शुक्रवार को टीम बांडिंग सेशन के अंतर्गत पूल में वॉलीबॉल का मजा उठाया। मुंबई इंडियंस के अधिकांश भारतीय घरेलू खिलाड़ी आगामी आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दूसरे चरण की तैयारी के लिए अबुधाबी पहुंच चुके हैं।इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज संपन्‍न होने के बाद सीनियर खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा (Rohit Sharma), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) टीम से जुड़ेंगे। किरोन पोलार्ड और ट्रेंट बोल्‍ट जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ी आगामी सप्‍ताहों में दल से जुड़ेंगे।मुंबई इंडियंस ने हाल ही में आधिकारिक इंस्‍टाग्राम हैंडल के जरिये एक रील शेयर की, जिसमें स्‍क्‍वाड के सदस्‍य वॉलीबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में फैंस को इशान किशन, धवल कुलकर्णी और अन्‍य कुछ भारतीय घरेलू खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।इस पोस्‍ट के साथ कैप्‍शन लिखा गया, 'पृथकवास से सीधा पूल वॉलीबॉल गेम में डाइव लगाई।' View this post on Instagram A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)मुंबई इंडियंस आईपीएल 2021 में पहला मैच चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स क खिलाफ खेलेगीपांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस 19 सितंबर को दुबई अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का पहला मैच खेलेगी।आईपीएल 2021 में अंक तालिका में मुंबई इंडियंस की टीम चौथे स्‍थान पर है। गत चैंपियन के सात मैचों में 8 अंक है। मुंबई फ्रेंचाइजी को टूर्नामेंट के दूसरे चरण में बेहतर प्रदर्शन की उम्‍मीद है।मुंबई इंडियंस के यूएई चरण का कार्यक्रम इस प्रकार हैमैच 30: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे, 19 सितंबर, दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम, दुबईमैच 34: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, शाम 7:30 बजे, 23 सितंबर, शेख जायेद स्‍टेडियम, अबुधाबीमैच 39: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे, 26 सितंबर, दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम, दुबईमैच 42: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्‍स, शाम 7:30 बजे, 28 सितंबर, शेख जायेद स्‍टेडियम, अबुधाबीमैच 46: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स, दोपहर 3:30 बजे, 2 अक्‍टूबर, शारजाह क्रिकेट स्‍टेडियम, शारजाहमैच 51: राजस्‍थान रॉयल्‍स बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे, 5 अक्‍टूबर, शारजाह क्रिकेट स्‍टेडियम, शारजाहमैच 55: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, दोपहर 3:30 बजे, 8 अक्‍टूबर, शेख जायेद स्‍टेडियम, अबुधाबी