'रोहित शर्मा अच्‍छे कप्‍तान हैं क्‍योंकि मैंने उन्‍हें कभी गुस्‍सा होते नहीं देखा'

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्पिनर जयंत यादव ने खुलासा किया है कि आखिर क्‍या वजह है जो रोहित शर्मा को बेहतरीन कप्‍तान बनाती है। जयंत यादव 2019 सीजन से मुंबई इंडियंस का हिस्‍सा हैं और रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में उन्‍होंने एक के बाद एक लगातार दो बार आईपीएल (IPL) खिताब जीते। फ्रेंचाइजी ने ऑफ स्पिनर का बहुत ही चतुराई से उपयोग किया, जिन्‍होंने मुंबई को पांचवीं बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Ad

जयंत यादव ने कप्‍तान के रूप में रोहित शर्मा की क्षमताएं बताईं और कहा कि वह सहज हैं और खेल में उनका ज्ञान अच्‍छा है। जयंत यादव ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा, 'जब खेल को जानने की बात आती है तो रोहित शर्मा इस मामले में बहुत अच्‍छे हैं। मुझे लगता है कि वो अपने इरादों पर विश्‍वास करते हैं। अगले कुछ ओवरों में क्‍या होना है, यह उन्‍हें बहुत अच्‍छे से पता होता है। उनकी बल्‍लेबाजी तो शानदार है ही और यही वजह है कि वह टीम का बहुत अच्‍छे से नेतृत्‍व करते हैं।'

31 साल के जयंत यादव ने खुलासा किया कि स्थिति को छोड़ दिया जाए तो उन्‍होंने कभी मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा को गुस्‍सा होते नहीं देखा और यही उन्‍हें बेहतर खिलाड़ी व कप्‍तान बनाता है।

जयंत यादव ने कहा, 'रोहित शर्मा अपनी बात आपके सामने बहुत अच्‍छे से रखते हैं। वो आपको बताएंगे कि आपसे क्‍या उम्‍मीद कर रहे हैं और अगर आप अगला मैच खेल रहे हैं तो यह भी बताएंगे कि आपका इस्‍तेमाल कैसे करेंगे। यह बात करने का अंदाज और इरादा रोहित शर्मा को शानदार कप्‍तान बनाता है। मैंने कभी रोहित शर्मा को गुस्‍से में नहीं देखा। स्थिति को अगर किनारे किया जाए तो वह काफी शांत रहते हैं। यह उन्‍हें अच्‍छा खिलाड़ी और कप्‍तान बनाता है।'

आईपीएल के सबसे सफल कप्‍तान रोहित शर्मा

बता दें कि रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल हैं, जिन्‍होंने अपने नेतृत्‍व में फ्रेंचाइजी को पांच खिताब दिलाए हैं। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब जीते। इसके अलावा वो एक आईपीएल ट्रॉफी पहली फ्रेंचाइजी डेक्‍कन चार्जर्स के साथ 2009 में जीत चुके हैं।

2021 आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में चौथे स्‍थान पर थी जब टूर्नामेंट अनिश्चितकालीन समय के लिए स्‍थगित हुआ।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications