IPL 2021 - RCB vs DC हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
आरसीबी vs दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit - IPLT20)
आरसीबी vs दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2021 (IPL) का 56वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा। ये मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स 13 मैचों में 10 जीत और 20 अंक के साथ पहले स्थान पर है। वो टॉप पर ही लीग स्टेज को खत्म करेंगे। वहीं आरसीबी की टीम 13 मैचों में 8 जीत और 16 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है और उन्हें भी तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ सकता है।

अगर आरसीबी को टॉप 2 में अपनी जगह सुनिश्चित करनी है तो फिर उन्हें दिल्ली कैपिटल्स को 150 से ज्यादा रनों से या फिर 100 से ज्यादा गेंद रहते हुए हराना होगा। इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड डू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

RCB vs DC हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.हेड हू हेड आंकड़ों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पलड़ा भारी है। आरसीबी ने 16 और दिल्ली कैपिटल्स ने 10 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकला है।

2.पिछले आईपीएल सीजन हुए दोनों ही मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को हराया था। वहीं इस सीजन आरसीबी एक बार दिल्ली को हरा चुकी है।

3. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 933 रन बनाए हैं और किसी भी बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इतने रन नहीं बनाए हैं।

4.दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 377 रन बनाए हैं।

5.युजवेंद्र चहल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 14 विकेट चटकाए हैं।

6.दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आरसीबी के खिलाफ कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए हैं।

Quick Links