रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में एशिया का चौंकाने वाला रिकॉर्ड अपने नाम किया

रोहित शर्मा ने राजस्थान के खिलाफ दो छक्के जड़े (फोटो - IPL)
रोहित शर्मा ने राजस्थान के खिलाफ दो छक्के जड़े (फोटो - IPL)

रोहित शर्मा वर्ल्ड क्रिकेट में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनके बल्ले से निकले रन और रिकॉर्ड सब बोलते हैं। इस बीच आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा ने एक बड़ा कीर्तिमान बनाया है। टी20 क्रिकेट में उनके 400 छक्के पूरे हो गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में अपनी छोटी पारी में रोहित ने यह आंकड़ा प्राप्त किया। इस मुकाम तक पहुँचने वाले वह पहले एशियाई हैं और वर्ल्ड में उनका सातवाँ स्थान है।

Ad

टी20 क्रिकेट में 355वें मुकाबले में खेलते हुए रोहित शर्मा ने यह उपलब्धि हासिल की है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने 2 छक्के जमाए। इसके साथ ही उनके 400 टी20 छक्के पूरे हो गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल के अलावा अन्य टी20 मुकाबलों को मिलाकर यह आंकड़ा हासिल हुआ है।

रोहित शर्मा से पहले छह बल्लेबाज ऐसा कर चुके हैं

वर्ल्ड क्रिकेट में रोहित शर्मा से पहले छह बल्लेबाज ही ऐसे रहे हैं जिनके बल्ले से टी20 क्रिकेट में 400 या उससे ज्यादा छक्के निकले हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का नाम है जिन्होंने 1000 से ज्यादा छक्के टी20 क्रिकेट में जड़े हैं। दूसरे और तीसरे नम्बर पर उनके ही देश के किरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल का नाम आता है। चौथे नम्बर पर ब्रेंडन मैकलम हैं और पांचवें स्थान पर शेन वॉटसन का नाम आता है। छठे स्थान पर दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी एबी डीविलियर्स हैं। एशिया महाद्वीप में रोहित के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में 400 छक्के नहीं लगा पाया है।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ़ में जाने की संभावनाओं को बरकरार रखा है। मुंबई इंडियंस और केकेआर की टीम की टीम के बीच अब प्लेऑफ़ में जाने को लेकर होड़ है।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications