रोहित शर्मा पहले मैच में उपलब्ध नहीं थे (Photo Credit - IPLT20)मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अगले मैच में खेलने को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्द्धने ने रोहित शर्मा को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अगले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया था और उनकी कमी टीम को काफी खली थी। कप्तानी में किरोन पोलार्ड से कई गलतियां हुईं और इसी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा। जबकि बल्लेबाजी में भी रोहित शर्मा की कमी खली।केकेआर के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे रोहित शर्मामुंबई इंडियंस के कप्तान महेला जयवर्द्धने ने कहा कि रोहित शर्मा केकेआर के खिलाफ अगले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि रोहित हाल ही में इंग्लैंड के लम्बे दौरे से वापस लौटे हैं और एहतियात के तौर पर हमने उनको थोड़ा रेस्ट देने का फैसला किया लेकिन अगले मैच से वो पूरी तरह से उपलब्ध रहेंगे।मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा के अलावा हार्दिक पांड्या का नहीं खेलना भी एक बड़ा झटका रहा। शायद उनकी फिटनेस में भी कुछ समस्या रही होगी। इन दोनों ही खिलाड़ियों की कमी मुंबई इंडियंस को काफी खली।आपको बता दें कि मुंबई को आईपीएल 2021 के सेकेंड फेज के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 156/6 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 136/8 का स्कोर ही बना सकी।मुंबई इंडियंस के लिए ये एक बड़ा झटका है और अगले मुकाबले में वो जरूर वापसी करना चाहेंगे। पहले हाफ में टीम का परफॉर्मेंस उतना अच्छा नहीं रहा था और दूसरे फेज में भी खराब शुरूआत हुई है।Mumbai Indians@mipaltanWe move on. Let's bounce back on Thursday! 💪#OneFamily #MumbaiIndians #IPL2021 #CSKvMI11:23 AM · Sep 19, 20212588276We move on. Let's bounce back on Thursday! 💪#OneFamily #MumbaiIndians #IPL2021 #CSKvMI https://t.co/9Hs92nNTyp