एमएस धोनी के माता-पिता को लेकर साक्षी ने दी ताजा अपडेट

एमएस धोनी
एमएस धोनी

एमएस धोनी की पत्‍नी साक्षी ने अपने सास-ससुर की तबीयत का अपडेट सोशल मीडिया पर दिया है। साक्षी के मुताबिक एमएस धोनी के पिता पान सिंह और मां देवकी की हालत स्थिर है और उनका अच्‍छे से ख्‍याल रखा जा रहा है। एमएस धोनी के माता-पिता कोविड-19 टेस्‍ट में पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद दोनों को रांची के पल्‍स सुपरस्‍पेशलिटि अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।

Ad

अस्‍पताल ने अपनी अपडेट में कहा था, 'एमएस धोनी के माता-पिता को कोविड-19 टेस्‍ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। इनका ऑक्‍सीजन स्‍तर स्थिर है।' एमएस धोनी अपने परिवार के साथ रांची में रहते हैं। देखिए साक्षी का पोस्‍ट

साक्षी धोनी की स्‍टोरी
साक्षी धोनी की स्‍टोरी

एमएस धोनी इस समय आईपीएल 2021 में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं। सीएकसके ने बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स को रोमांचक मैच में 18 रन से मात दी। आईपीएल 2020 के समान ही इस सीजन में भी साक्षी धोनी सीएसके के साथ यात्रा नहीं कर रही हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण एमएस धोनी अपने माता-पिता से मिलने नहीं जा सकते क्‍योंकि वह बायो-बबल में रुके हुए हैं। धोनी अभी मुंबई में 25 अप्रैल तक रुके हुए हैं। मुंबई चरण के बाद सीएसके की टीम दिल्‍ली, बेंगलुरु और कोलकाता जाएगी।

Ad

झारखंड में कोविड-19 की स्थिति की बात करें तो राज्‍य में करीब 5,000 मामले सामने आए, जिसमें से 4,969 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 1703 मामले रांची के हैं। राज्‍य में मृत दर 45 से बढ़कर 1547 पहुंच गई है। एक दिन पहले कुल 33,839 टेस्‍ट किए गए। राज्‍य में आज से एक सप्‍ताह का लॉकडाउन लगाया गया है।

एमएस धोनी और उनके परिवार को पूरा समर्थन: फ्लेमिंग

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के हेड कोच स्‍टीफन फ्लेमिंग ने केकेआर के खिलाफ मैच के बाद धोनी के बो में बातचीत की और कहा कि कप्‍तान और उनके परिवार के लिए समर्थन स्‍थापित किया गया है। फ्लेमिंग ने साथ ही कहा कि स्थिति अभी नियंत्रण में है। फ्लेमिंग ने कहा, 'प्रबंधन के दृष्टिकोण से हम सभी उनके परिवार की स्थिति को लेकर जागरूक हैं और एमएस धोनी व उनके परिवार के लिए समर्थन स्‍थापित किया गया है। एमएस की बात करें तो स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अगले कुछ दिनों तक हम उन पर नजर बनाएं रखेंगे।'

Quick Links

Edited by Vivek Goel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications