IPL 2021 से पहले शिखर धवन ने नेट्स पर जमकर बहाया पसीना

शिखर धवन ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया
शिखर धवन ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया

दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Delhi Capitals) के ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) एक्‍शन में लौट आए हैं। उन्‍होंने नेट्स पर जमकर बल्‍लेबाजी का अभ्‍यास किया। याद हो कि शिखर धवन ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) के पहले चरण में 8 मैचों में 380 रन बनाए थे। वह निलंबित टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज थे।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बल्‍लेबाज ने इंस्‍टाग्राम पर एक रील पोस्‍ट की, जिसमें वह अभ्‍यास करते हुए दिख रहे हैं। धवन ने रील के साथ कैप्‍शन लिखा, 'सूरमा।'

शिखर धवन की जिंदगी में हाल ही में काफी उथल-पुथल देखने को मिली है। एक तो धवन को आईसीसी टी20 विश्‍व कप के लिए भारतीय टीम में चुना नहीं गया। इसके अलावा निजी जिंदगी में भी वह काफी परेशान हुए क्‍योंकि पत्‍नी आयेशा से उनका तलाक हो गया। आयेशा ने लंबा पोस्‍ट लिखकर धवन से अलग होने की बात कही थी।

भारत के मुख्‍य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने शिखर धवन को नहीं चुनने का यह कारण बताया था। उन्‍होंने कहा था, 'शिखर धवन हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। वह श्रीलंका दौरे पर कप्तान थे। जो बात हुई, वह मैं नहीं बता सकता। वह महत्वपूर्ण है और ढांचे का हिस्सा है।''

दिल्‍ली कैपिटल्‍स का दूसरे चरण में कार्यक्रम

दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम इस समय अंक तालिका में शीर्ष स्‍थान पर काबिज है। आईपीएल 2021 के दूसरे सीजन में दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम अपने अभियान की शुरूआत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी। दिल्‍ली कैपिटल्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला 22 सितंबर को दुबई अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स का कार्यक्रम

मैच 33: दिल्‍ली कैपिटल्‍स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - शाम 7:30, 22 सितंबर, दुबई।

मैच 36 : दिल्‍ली कैपिटल्‍स बनाम राजस्‍थान रॉयल्‍स - दोपहर 3:30 बजे, 25 सितंबर, अबुधाबी।

मैच 41: कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स, दोपहर 3:30 बजे, 28 सितंबर, शारजाह।

मैच 46: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स - दोपहर 3:30 बजे, 2 अक्‍टूबर, शारजाह।

मैच 50 : दिल्‍ली कैपिटल्‍स बनाम चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स - शाम 7:30 बजे, 4 अक्‍टूबर, दुबई।

मैच 56: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स, शाम 7:30 बजे, 8 अक्‍टूबर, दुबई।

Quick Links

Edited by Vivek Goel