"IPL की दोबारा शुरुआत होने पर श्रेयस अय्यर को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाना चाहिए"

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने कहा है कि आईपीएल (IPL) की दोबारा शुरुआत होने पर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का कप्तान बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर अय्यर फिट और उपलब्ध रहते हैं तो फिर उन्हें ही कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए।

कंधे में लगी चोट की वजह से श्रेयस अय्यर आईपीएल 2021 से बाहर हो गए थे। इसके बाद ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया था। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल को बीच में ही स्थगित करना पड़ा। अब ऐसे में जब तक दोबारा आईपीएल की शुरुआत होगी श्रेयस अय्यर तब तक शायद फिट हो जाएं।

ये भी पढ़ें: मोहम्मद आमिर ने बताया कि क्या वो ब्रिटिश नागरिकता हासिल करके IPL में खेलना चाहते हैं

अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए एक फैन के सवाल के जवाब में आकाश चोपड़ा ने ये प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

बिल्कुल उन्हें कप्तान बनाना चाहिए। इसमें कोई शक ही नहीं है। अगर वो फिट और उपलब्ध रहते हैं तो फिर उन्हें कप्तानी मिलनी चाहिए और वो तीसरे नंबर पर बैटिंग करें।

अगर श्रेयस अय्यर उपलब्ध रहते हैं तो फिर दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट के लिए अय्यर और पंत में कप्तानी का चयन करना काफी मुश्किल हो जाएगा। पंत की कप्तानी में भी इस सीजन खेले गए मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन किया है

वहीं श्रेयस अय्यर की अगर बात करें तो उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने 2019 में प्लेऑफ तक का सफर तय किया था और अगले सीजन 2020 में फाइनल में जगह बनाई थी। ये पहली बार था जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी। ऐसे में अगर उनके कप्तानी के रिकॉर्ड को देखा जाए तो वो काफी शानदार रहा है।

ये भी पढ़ें: "राहुल द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया का दिमाग उठाया और उसे भारतीय क्रिकेट में लागू किया"

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता