अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है (फोटो- मुंबई इंडियंस इन्स्टाग्राम)मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम में आईपीएल के बचे हुए सीजन के लिए इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर नया खिलाड़ी शामिल किया गया है। अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की जगह तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह को टीम में शामिल किया गया है। मुंबई इंडियंस ने इस बदलाव के बारे में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषणा की है। अर्जुन तेंदुलकर की चोट के बारे में ज्यादा अपडेट सामने नहीं आया है।अपनी वेबसाइट पर टीम ने बताया है कि मुंबई इंडियंस ने अपने आईपीएल 2021 के शेष सीजन के लिए अर्जुन तेंदुलकर के चोटिल प्रतिस्थापन के रूप में सिमरजीत सिंह को शामिल किया है। दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज ने आईपीएल दिशानिर्देशों के अनुसार अनिवार्य क्वारंटाइन पूरा करने के बाद टीम के साथ प्रशिक्षण शुरू कर दिया है।अर्जुन तेंदुलकर को नीलामी के समय 20 लाख रूपये बेस प्राइस के साथ मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किया गया था। हालंकि उनको अपना आईपीएल डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक कुल 11 मुकाबले खेले हैं लेकिन अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग इलेवन में हिस्सा नहीं मिला। टीम की स्थिति भी अच्छी नहीं रही है, ऐसे में नए खिलाड़ी को डेब्यू कराने के आसार भी कम ही नजर आ रहे थे।Mumbai Indians@mipaltan🚨 Squad Update 🚨Right-arm medium pacer Simarjeet Singh will be replacing Arjun Tendulkar for the remainder of #IPL2021📰 Read all the details 👇#OneFamily #MumbaiIndians mumbaiindians.com/news/simarjeet…5:55 AM · Sep 29, 202162752🚨 Squad Update 🚨Right-arm medium pacer Simarjeet Singh will be replacing Arjun Tendulkar for the remainder of #IPL2021📰 Read all the details 👇#OneFamily #MumbaiIndians mumbaiindians.com/news/simarjeet…मुंबई इंडियंस की टीम ने मंगलवार के दिन पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया। मुंबई ने पंजाब की टीम को 6 विकेट से हराते हुए प्लेऑफ़ में जाने की उम्मीदों को बनाए रखा है। अंक तालिका में 10 अंकों के साथ मुंबई की टीम अभी पांचवें स्थान पर है। अगले तीनों मैच जीतने की स्थिति में टीम प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। टीम के मध्यक्रम का खेल अब तक ठीक नहीं रहा था लेकिन पंजाब के खिलाफ मुकाबले में कुछ खिलाड़ियों के बल्ले से रन आए हैं।