IPL 2021 - वीरेंदर सहवाग ने उस घटना का जिक्र किया जब एमएस धोनी ने अश्विन को खेल भावना का उल्लंघन करने पर डांटा था 

अश्विन आईपीएल में पहले सीएसके की तरफ से धोनी की कप्तानी में खेलते थे
अश्विन आईपीएल में पहले सीएसके की तरफ से धोनी की कप्तानी में खेलते थे

आईपीएल (IPL) 2021 के मौजूदा चरण में हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच हुए मुकाबले के बाद ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को खेल भावना को लेकर निशाना बनाया जा रहा है और कई पूर्व खिलाड़ियों ने पंत को गेंद लगने के बाद उस पर रन लेने के प्रयास के कारण अश्विन की खेल भावना पर सवाल भी उठाये हैं। इस मामले को देखते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंदर सहवाग ने भी आईपीएल में हुयी एक घटना का जिक्र किया, जब एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अश्विन को खेल भावना का उल्लंघन करने के कारण डांटा था। यह घटना 2014 के सीजन की है।

Ad

सहवाग ने 2014 के सीजन में हुयी इस घटना को याद करते हुए कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए अश्विन ने पंजाब के खिलाफ मैक्सवेल को आउट करने के बाद किस तरह से सेंड ऑफ किया। क्रीज के दूसरे छोर पर मौजूद सहवाग ने खुलासा किया कि धोनी इस हरकत से प्रभावित नहीं थे और उन्होंने इसके लिए गेंदबाज को डांटा भी था।

क्रिकबज पर सहवाग ने कहा,

जब मैं पंजाब के लिए खेल रहा था, (रविचंद्रन) अश्विन ने (ग्लेन) मैक्सवेल को आउट किया और फिर उन्होंने कुछ धूल उठाई और उसे उड़ा दिया। मुझे यह पसंद नहीं आया। लेकिन मैंने कभी जिक्र नहीं किया और सार्वजनिक रूप से इस बारे में बात नहीं की कि उन्होंने जो किया वह गलत था या 'खेल की भावना' के खिलाफ था, हालांकि एमएस धोनी नाराज हो गए और उन्हें डांटा भी।

सहवाग ने आगे कहा कि यह घटना बड़ी बन सकती थी अगर किसी खिलाड़ी ने सोशल मीडिया जिक्र किया होता या मीडिया से बात की होती। वीरू ने कहा,

यह अश्विन की इच्छा थी। और अगर कोई खिलाड़ी मैच के बाद की घटना के बारे में मीडिया से या फिर सोशल मीडिया पर बोलता तो वह भी बड़ी बात हो जाती। यह खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है- मैदान पर जो कुछ भी होता है उसे बाहर नहीं आने देना चाहिए

शेन वॉर्न ने अश्विन पर साधा था निशाना

शेन वॉर्न ने इस बात को लेकर अश्विन को दोषी मानते हुए मॉर्गन का समर्थन किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,

खेल भावना और अश्विन के मामले में तो दुनिया को बंटना ही नहीं चाहिए। यह काफी साधारण है। यह शर्मनाक है जो घटित होना ही नहीं चाहिए। अश्विन एक बार फिर से वही व्यक्ति क्यों? इयोन मॉर्गन के पास उन्हें कहने का हर अधिकार है

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications