मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की आईपीएल 2021 (IPL 2021) की तैयारियों में जुट गई है। इस दौरान खिलाड़‍ियों के बीच मस्‍ती-मजाक भी हुआ। मुंबई खेमे में कुछ मजेदार किस्‍से भी जानने को मिले। इनमें से एक में इशान किशन (Ishan Kishan) और शायद जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी शमिल है।मुंबई इंडियंस के आधिकारिक इंस्‍टाग्राम हैंडल ने एक क्लिप पोस्‍ट की है, जिसमें झारखंड के विकेटकीपर बल्‍लेबाज पिछले साल यूएई में हुए अईपीएल का किस्‍सा सुनाते हुए नजर आए। फ्रेंचाइजी ने पोस्‍ट के साथ कैप्‍शन लिखा, 'आपको क्‍या लगता है कि इशान किशन किस मुंबई इंडियंसके गेंदबाज की बात कर रहे हैं?'कहानी ऐसे दिखाई गई कि इशान किशन नेट्स पर शॉट्स जमाना चाहते थे, लेकिन अभ्‍यास के लिए वह खराब विकेट था और वो उससे दूर रहना चाहते थे। गेंदबाज (शायद जसप्रीत बुमराह) ने सहजता से कहा, 'ठीक है। मैं बस यॉर्कर का अभ्‍यास कर रहा हूं, तो खेल ले।' View this post on Instagram A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)इशान किशन को पहली ही गेंद बाउंसर पड़ी। कोई भी उनके चेहरे के हैरानी भरे भाव देखकर अंदाजा लगा सकता है कि उनकी क्‍या हालत हुई होगी।आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शनमुंबई इंडियंस का हमेशा की तरह आईपीएल की शुरूआत में प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा। वह इस समय सात मैचों में चार जीत और तीन हार के साथ आईपीएल 2021 की अंक तालिका में चौथे स्‍थान पर काबिज है। तीसरे स्‍थान पर विराट कोहली के नेतृत्‍व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर काबिज है।मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 में अपना आखिरी मुकाबला 1 मई को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ खेला था। इस सांस थाम देने वाले मुकाबले में किरोन पोलार्ड ने केवल 34 गेंदों में 6 चौके और 8 छक्‍कों की मदद से नाबाद 87 रन बनाकर मुंबई को जीत दिलाई थी। मुंबई ने इस मैच में 219 रन के लक्ष्‍य का पीछा किया था।आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में मुंबई इंडियंस के मुकाबले इस प्रकार हैं:मैच 30: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे, 19 सितंबर, दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम, दुबईमैच 34: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, शाम 7:30 बजे, 23 सितंबर, शेख जायेद स्‍टेडियम, अबुधाबीमैच 39: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे, 26 सितंबर, दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम, दुबईमैच 42: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्‍स, शाम 7:30 बजे, 28 सितंबर, शेख जायेद स्‍टेडियम, अबुधाबीमैच 46: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स, दोपहर 3:30 बजे, 2 अक्‍टूबर, शारजाह क्रिकेट स्‍टेडियम, शारजाहमैच 51: राजस्‍थान रॉयल्‍स बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे, 5 अक्‍टूबर, शारजाह क्रिकेट स्‍टेडियम, शारजाहमैच 55: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, दोपहर 3:30 बजे, 8 अक्‍टूबर, शेख जायेद स्‍टेडियम, अबुधाबी