"मुंबई इंडियंस के IPL 2022 में खराब प्रदर्शन के लिए नीलामी में लिए गए फैसले जिम्मेदार" - आकाश चोपड़ा 

Neeraj
इस सीजन एक भी मैच नहीं जीती है मुंबई (Photo Credit: IPL)
इस सीजन एक भी मैच नहीं जीती है मुंबई (Photo Credit: IPL)

मुंबई इंडियंस (MI) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का वर्तमान सीजन अच्छा नहीं रहा है और टीम प्ले-ऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स के मुताबिक मुंबई के खराब प्रदर्शन के कई कारण हैं, लेकिन पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। चोपड़ा के मुताबिक सीजन शुरु होने से पहले ही मुंबई ने कई गलत फैसले ले लिए थे। चोपड़ा के मुताबिक नीलामी में मुंबई ने जैसी खरीददारी की थी उसी से पता चल गया था कि टीम मुश्किल में पड़ सकती है। अपने यूट्यूब चैनल पर चोपड़ा ने कहा,

Ad
नीलामी में मुंबई द्वारा इस्तेमाल की स्ट्रेटजी पर बड़ा सवालिया निशान है। यह जानते हुए कि जोफ्रा आर्चर इस सीजन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे मुंबई ने उन पर आठ करोड़ रूपये खर्च कर दिए। उन्होंने इशान किशन को खरीदने के लिए काफी ज्यादा पैसे खर्च कर दिए और इस कारण वे ट्रेंट बोल्ट और क्विंटन डिकॉक को वापस नहीं ला सके। वे युजवेंद्र चहल और राहुल चाहर जैसे किसी अच्छे स्पिनर के पीछे भी नहीं जा सके।

एक सीजन में लगातार सबसे अधिक मैच हारने वाली टीम बनी है मुंबई

इस सीजन मुंबई इकलौती टीम है जिसे अब तक पहली जीत का इंतजार है। उन्हें अब तक खेले सभी आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अब तक किसी भी टीम ने एक सीजन में अपने पहले आठ मैच लगातार नहीं गंवाए हैं। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें लगातार छह मैच हार चुकी हैं।

मुंबई ने 2022 सीजन से पहले कप्तान रोहित शर्मा के अलावा जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया था। विदेशी खिलाड़ियों में ऑल राउंडर किरोन पोलार्ड रिटेन किए गए थे। हार्दिक और क्रुणाल पांड्या को भी टीम रिटेन नहीं कर सकी थी। नीलामी के बाद मुंबई अपना कोर बनाए रखने में असफल रही।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications