राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की जबरदस्त पारी को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया

Nitesh
सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया (Photo Credit - IPLT20)
सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया (Photo Credit - IPLT20)

राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मुकाबले में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की जबरदस्त पारी को लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब इशान किशन आउट हुए थे तो ऐसा लगा था कि मुंबई इंडियंस की पारी बिखर जाएगी लेकिन सूर्यकुमार यादव ने ऐसा नहीं होने दिया।

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे जिन्होंने टीम के लिए बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 39 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की पारी को संभाला - आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान सूर्यकुमार यादव की पारी को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा "इशान किशन का बल्ला थोड़ा चला। मुझे लगा था कि रोहित शर्मा भी रन बनाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वो अश्विन की गेंद पर आउट हो गए। जब इशान किशन आउट हुए थे तो ऐसा लगा था कि मुंबई इंडियंस की टीम फंस जाएगी लेकिन सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने ऐसा नहीं होने दिया। सूर्यकुमार यादव ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। स्पिनरों को उन्होंने शानदार तरीके से खेला और गेम को अच्छी तरह से मैनेज किया।"

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने रविवार को खेले गए मुकाबले में इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। टीम ने राजस्थान रॉयल्स को हराया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए और मुंबई इंडियंस ने इस लक्ष्य को 5 विकेट खोकर 19.2 ओवरों में हासिल कर लिया। 9 मैचों में मुंबई इंडियंस की ये पहली जीत है और प्वॉइंट्स टेबल में उन्होंने अपना खाता खोला। इससे पहले वो 8 मुकाबले लगातार हार चुके थे।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications