नेट सेशन में अर्जुन तेंदुलकर की सटीक यॉर्कर पर चित हुआ मुंबई इंडियंस का बल्लेबाज, देखें वीडियो

Neeraj
पिछले तीन सीजन से मुंबई के साथ हैं अर्जुन (Photo Credit: Instagram/arjuntendulkar24 )
पिछले तीन सीजन से मुंबई के साथ हैं अर्जुन (Photo Credit: Instagram/arjuntendulkar24 )

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में पहली जीत की तलाश में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम नेट सेशन में जमकर पसीना बहा रही है। अब तक खेले सभी छह मैचों में मुंबई को हार का मुंह देखना पड़ा है। भले ही टीम लगातार खराब दौर से गुजर रही है, लेकिन खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा है। फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है जिसमें अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को घातक यॉर्कर फेंकते हुए देखा जा सकता है।

Ad
Ad

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने बाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ इतना सटीक यॉर्कर फेंका कि बल्लेबाज के पास उसे रोकने का कोई मौका नहीं था। मुंबई ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "यदि आपका नाम अर्जुन है तो आप कभी लक्ष्य को मिस नहीं कर सकते हैं।"

2020 से ही मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं अर्जुन

22 साल के अर्जुन ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं और मुंबई ने 2020 में उन्हें 20 लाख रुपये की बेस प्राइस में खरीदा था। दो सीजन तक वह टीम के साथ ही रहे, लेकिन 2022 सीजन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया था। मुंबई ने 2022 सीजन में फिर से अर्जुन के लिए बोली लगाई, लेकिन इस बार गुजरात टाइटंस ने भी अर्जुन को खरीदने की कोशिश की थी। हालांकि, 30 लाख रुपये में मुंबई वापस उन्हें अपने साथ जोड़ने में सफल रही।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने पिछले साल मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ अपना टी20 डेब्यू किया था। मुंबई की सीनियर टीम में अर्जुन को एक गेंदबाज के रूप में उतारा गया था और उन्होंने दो मैचों में दो विकेट हासिल किए थे। इस सीजन लगातार तमाम दिग्गज कह रहे हैं कि अर्जुन का IPL डेब्यू कराया जाना चाहिए। आज रात चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच में संभवतः अर्जुन का डेब्यू हो सकता है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications