एमएस धोनी से संन्यास से वापसी की बात कहते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दी प्रतिक्रिया 

महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी देखकर हर कोई उनकी सराहना कर रहा है
महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी देखकर हर कोई उनकी सराहना कर रहा है

भारत के सबसे बड़े फिनिशर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपनी बल्लेबाजी से देश के लिए कई मैच फिनिश किये हैं। हालांकि 2020 के बाद से यह दिग्गज संन्यास के बाद केवल आईपीएल (IPL) ही खेलते हुए ही दिखाई देता है। इस सीजन की धोनी ने अर्धशतक के साथ शुरुआत की थी और उन्होंने अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई धोनी की जबरदस्त फिनिशिंग को देखकर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह (RP Singh) ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए वापसी करने को कहा।

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा की नाबाद 51 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 155/7 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने सात विकेट खोकर 156 रन बनाते हुए आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की। अंतिम चार गेंदों में सीएसके को 16 रनों की दरकार थी। यहां से धोनी ने जयदेव उनादकट के ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाया और अगली गेंद पर चौका जड़ा। पांचवीं गेंद पर धोनी ने दो रन लिए तथा अंतिम गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने 13 गेंदों में 28 रन की नाबाद पारी खेली।

आपसी सिंह ने सोशल मीडिया पर धोनी को लेकर किया खास पोस्ट

भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेल चुके आपसी सिंह ने सोशल मीडिया के जरिये काफी बड़ी बात कह दी। उन्होंने धोनी के साथ खुद की तस्वीर पोस्ट करते हुए टी20 वर्ल्ड कप में उनकी वापसी की बात कही। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा,

क्या हम @mahi7781 से टी20 वर्ल्ड कप के लिए संन्यास से बाहर आने का आग्रह कर सकते हैं?

आपको बता दें कि धोनी ने 2020 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का मन बनाया था लेकिन कोरोना की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने 15 अगस्त को सोशल मीडिया के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी।

Quick Links