महेंद्र सिंह धोनी की तूफानी पारी को लेकर ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

महेंद्र सिंह धोनी ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की
महेंद्र सिंह धोनी ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की

आईपीएल (IPL) के पहले मैच में केकेआर (KKR) के खिलाफ खेलने के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) मैदान पर उतरी और लगभग सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। हालांकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने संकट से इस टीम को निकालते हुए तेजी से बल्लेबाजी की और एक नाबाद अर्धशतक जमाया।

Ad

धोनी के बल्ले से 38 गेंद पर नाबाद अर्धशतक आया। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का आया। अंतिम दो ओवरों में धोनी ने अपना गीयर बदलते हुए केकेआर के गेंदबाजों की धुनाई की और चेन्नई का स्कोर सम्मानजनक स्थिति में पहुंचा दिया। चेन्नई ने 5 विकेट पर 131 रनों का स्कोर खड़ा किया। धोनी के साथ जडेजा भी मैदान पर थे। वह 28 गेंद में 26 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह चेन्नई की टीम संकट की स्थिति में कुछ रन बोर्ड पर लगाने में सफल रही। चेन्नई का स्कोर 5 विकेट पर 61 रन था, उस समय माही क्रीज पर आए थे। धोनी की तूफानी बैटिंग को लेकर ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आई।

Ad
Ad

(धोनी की फिफ्टी धोनी लवर्स के लिए अच्छी शुरुआत है)

Ad
Ad
Ad
Ad

(माही का अर्धशतक देखने के लिए हर कोई भी अपना फोन नहीं निकाल रहा है)

Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

(धोनी आप कभी निराश नहीं करते)

(धोनी से नफरत करने वाले उनकी बैटिंग देखकर कुछ इस तरह हो गए)

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications