IPL 2022 - CSK vs MI हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
CSK vs MI (Photo Credit - IPLT20)
CSK vs MI (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2022 (IPL) का 59वां मुकाबला आईपीएल की दो सबसे सफल टीमों मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। ये मैच शाम 7:30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

Ad

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हमेशा से ही काफी तगड़ी राइवलरी रही है। दोनों टीमों के बीच कुल मिलाकर 9 आईपीएल ट्रॉफी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 और मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। दोनों ही टीमें एक दूसरे के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करना चाहती हैं।

हालांकि इस आईपीएल सीजन दोनों ही टीमों का परफॉर्मेंस काफी खराब रहा है। मुंबई इंडियंस आईपीएल प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स भी सीजन से बाहर होने की कगार पर है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए अब केवल सम्मान की लड़ाई है।

CSK vs MI हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.मुंबई इंडियंस की टीम हेड टू हेड रिकॉर्ड में चेन्नई सुपर किंग्स से आगे है। उन्होंने 19 और सीएसके ने 14 मुकाबले जीते हैं।

2.मुंबई इंडियंस के खिलाफ एम एस धोनी सबसे अधिक 38 मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। धोनी ने इन मैचों की 33 पारियों में 33.80 की औसत के साथ 710 रन बनाए हैं।

3. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ खेले 30 मैचों में 27.85 की औसत के साथ 752 रन बनाए हैं। रोहित ने चेन्नई के खिलाफ 87 के सर्वोच्च स्कोर के साथ सात अर्धशतक लगाए हैं।

4.गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ काफी सफलता हासिल की है और 16 विकेट लिए हैं। हालांकि वो इस सीजन से बाहर हो चुके हैं।

5.मुंबई इंडियंस की तरफ से सीएसके के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने 13 मैचों में 11 विकेट लिए हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications