महेंद्र सिंह धोनी ने हार का बड़ा कारण बताया हैचेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की टीम को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मुकाबले में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए चेन्नई की टीम महज 97 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। जवाब में खेलते हुए मुंबई ने इस लक्ष्य को 5 विकेट पर हासिल कर लिया। इस तरह मुंबई ने जीत हासिल की। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने हार को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी।महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि विकेट कैसा भी हो लेकिन इसके बाद भी 130 से कम का स्कोर डिफेंड करना मुश्किल था। मैंने गेंदबाजों को कैरेक्टर दिखाने और परिणाम की परवाह नहीं करने के लिए कहा था। दोनों नए गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छा किया और इससे उनको खुद में आत्मविश्वास लाने में मदद मिलेगी। जब भी हम खेलें, हमें इस तरह का रवैया दिखाना होगा और सबसे छोटे प्रारूप में हमें इसकी ज़रूरत है। धोनी ने आगे कहा कि हम ऐसे दौर से गुजरे हैं जहां हमारे पास तेज गेंदबाजों की असाधारण बेंच कभी नहीं थी। साथ ही तेज गेंदबाज भी परिपक्व होने में अपना समय लेते हैं, यदि आप भाग्यशाली हैं तो आपको कोई ऐसा मिल जाता है जो छह महीने के समय में सभी प्रारूपों में खेल सकता है और यही आईपीएल कर रहा है, यह बहुतों के लिए एक अवसर है। वे अगर थोड़ी साहसी गेंदबाजी करते हैं जो इस तरह के प्रारूप काफी अहम है। कुछ खिलाड़ी अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने में समय लेते हैं। हमारे दोनों तेज गेंदबाजों का शानदार होना सकारात्मक चीज है।Wisden India@WisdenIndiaTwo of the most successful IPL sides have been knocked out of the IPL 2022 playoffs race 🫤#MI #CSK #CSKvsMI #IPL2022 #Cricket658Two of the most successful IPL sides have been knocked out of the IPL 2022 playoffs race 🫤#MI #CSK #CSKvsMI #IPL2022 #Cricket https://t.co/69914fNQFzगौरतलब है कि चेन्नई के छोटे स्कोर में सबसे ज्यादा रन महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से आए। वह 36 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके अलावा अन्य बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। मुंबई इंडियंस की इस सीजन यह कुल तीसरी जीत रही।