रोहित शर्मा को ओपनिंग करना बंद कर देना चाहिए, आरसीबी के पूर्व कप्तान ने दिग्गज खिलाड़ी को दी सलाह

Nitesh
रोहित शर्मा के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं (Photo Credit - IPLT20)
रोहित शर्मा के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं (Photo Credit - IPLT20)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के आईपीएल 2022 (IPL) में खराब फॉर्म को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। आरसीबी के पूर्व कप्तान डेनियल विट्टोरी ने रोहित शर्मा को एक अहम सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा को फॉर्म में वापसी करने के लिए ओपनिंग करना बंद कर देना चाहिए मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करनी चाहिए। विट्टोरी के मुताबिक इससे रोहित के ऊपर से थोड़ा दबाव कम हो जाएगा।

Ad

रोहित शर्मा की अगर बात करें तो इस आईपीएल सीजन वो अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने जरूर 42 रन बनाए थे लेकिन इसके बाद लगातार वो फ्लॉप हो रहे हैं। रोहित शर्मा ने इस सीजन खेले सात मैचों में 16.29 की मामूली औसत से 114 रन बनाए हैं। इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 126.67 का रहा है। पिछले छह मैचों में वो 30 रन का आंकड़ा हासिल नहीं कर पाए हैं। इस दौरान तीन बार वो दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वो खाता भी नहीं खोल सके।

रोहित शर्मा को मिडिल ऑर्डर में खेलना चाहिए - डेनियल विट्टोरी

डेनियल विट्टोरी ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान कहा "अगर रोहित शर्मा तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करें तो उन्हें शायद थोड़ा फायदा हो सकता है। वो भारत के लिए भी ओपन करते हैं और टीम के कप्तान भी हैं। ऐसे में बैटिंग में नीचे आना मुश्किल जरूर है लेकिन जिस तरह का उनका सीजन अभी तक रहा है उसे देखते हुए यही सही फैसला होगा।"

आपको बता दें कि आईपीएल 2022 में मुंबई अब तक एक भी मुकाबला जीतने में सफल नहीं हो पाई है। जिसका एक बड़ा कारण रोहित का फॉर्म में ना होना भी रहा है।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications