IPL 2022 - DC vs KKR हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit - IPLT20)
दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2022 (IPL) के 41वें मुकाबले में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज शाम 7:30 से खेला जायेगा।

Ad

आईपीएल के 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक 7 मैचों में सिर्फ तीन जीत दर्ज की है और सातवें स्थान पर हैं, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं और अंक तालिका में आठवें स्थान पर हैं। दोनों ही टीमों का परफॉर्मेंस शुरूआती कुछ मैचों के बाद खराब रहा है। ऐसे में केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ही आज के मुकाबले में जीत हासिल करना चाहेंगी।

दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के बीच मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1. दोनों टीमों की आईपीएल में कुल 30 बार भिड़ंत हुई है। इस दौरान दिल्ली ने 13 मुकाबले जीते हैं, जबकि 16 मुकाबले केकेआर ने जीते हैं। एक मुकाबला रद्द हो गया था।

2. पिछले सीजन दोनों टीमों की तीन बार भिड़ंत हुई थी। इस दौरान केकेआर ने दो बार बाजी मारी थी, जबकि डीसी ने एक मुकाबले में जीत दर्ज की थी। वहीं इस सीजन एक बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम केकेआर को हरा चुकी है।

3. दिल्ली के खिलाफ केकेआर के लिए सर्वाधिक 320 रन नीतीश राणा के नाम दर्ज हैं।

4. केकेआर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा खिलाड़ियों में सर्वाधिक 392 रन पृथ्वी शॉ के नाम दर्ज हैं।

5. आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ केकेआर के लिए सुनील नारेन के नाम सबसे ज्यादा 21 विकेट दर्ज हैं।

6. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से केकेआर के खिलाफ पिछले मुकाबले में कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए थे।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications