IPL 2022 - DC vs RR हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक बेहतरीन मुकाबले की उम्मीद है
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक बेहतरीन मुकाबले की उम्मीद है

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का रोमांच जारी है और टूर्नामेंट में आज सीजन का 34वां मैच ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स (DC) और संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होना है। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी जबरदस्त लय में हैं और एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम का इस सीजन मिलाजुला प्रदर्शन रहा है और टीम ने अपने छह में से तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया और छह में से महज दो ही मैच हारे हैं। दिल्ली के लिए वॉर्नर का प्रदर्शन शानदार रहा है जबकि राजस्थान के लिए जोस बटलर का बल्ला भी खूब बोला है। कुलदीप के रूप में दिल्ली के पास विकेट लेने वाला स्पिनर मौजूद है। वहीं युजवेंद्र चहल भी राजस्थान रॉयल्स के लिए विकेट निकालते आये हैं और पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं।

इस मुकाबले से पहले हम आपको दोनों टीमों के बीच हेड हू हेड आंकड़ों और रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं।

DC vs RR हेड डू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.आईपीएल में अभी तक राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कुल 24 मुकाबले हुए हैं जिसमें से DC ने 12 और RR ने भी 12 बार जीत हासिल की है।

2. दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने राजस्थान के खिलाफ सर्वाधिक 300 रन बनाये हैं।

3. दिल्ली के खिलाफ राजस्थान के मौजूदा खिलाड़ियों में कप्तान संजू सैमसन ने सर्वाधिक 234 रन बनाये हैं।

4. दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट हासिल किये हैं।

5. राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 विकेट लिए हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Be the first one to comment