IPL 2022 - DC vs SRH हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
दिल्ली कैपिटल्स की निगाहें जीत पर होंगी (Photo Credit - IPLT20)
दिल्ली कैपिटल्स की निगाहें जीत पर होंगी (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2022 (IPL) में आज शाम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 9 में से अभी तक 4 मुकाबले जीते हैं और 5 में उन्हें हार मिली है। प्वॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स सातवें पायदान पर है। जबकि दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद का परफॉर्मेंस अच्छा रहा है और उन्होंने 9 में से 5 मैच जीते हैं और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में वो पांचवें स्थान पर हैं। अगर सनराइजर्स ये मुकाबला अपने नाम करती है तो प्वॉइंट्स टेबल में वो एक बड़ी छलांग लगा सकते हैं।

इस मैच में सबकी निगाहें डेविड वॉर्नर पर होंगी जो अपनी पुरानी टीम के खिलाफ पहली बार खेलते हुए नजर आएंगे। वॉर्नर इस मैच में जरूर एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.हेड टू हेड आंकड़ों की अगर बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक हुए मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है। हैदराबाद ने 11 और दिल्ली कैपिटल्स ने 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

2. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 466 रन बनाए हैं।

3. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके कप्तान केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा 489 रन बनाए हैं।

4. सनरइजर्स हैदराबाद की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 13 विकेट चटकाए हैं।

5. दिल्ली कैपिटल्स के वर्तमान गेंदबाजों में सनराइजर्स के खिलाफ कुलदीप यादव ने 10 विकेट चटकाए हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications