लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार के बाद ऋषभ पंत पर हुई बड़ी कार्रवाई

मैच के बाद ऋषभ पंत पर लगाया गया जुर्माना
मैच के बाद ऋषभ पंत पर लगाया गया जुर्माना

गुरुवार को आईपीएल 2022 के 15वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की यह लगातार दूसरी हार है। मैच गंवाने के के बाद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर बड़ी कार्रवाई हुयी और उन पर जुर्माना भी लगाया गया है। पंत की टीम निर्धारित समय पर ओवर पूरे नहीं कर पाई। इसी वजह से कप्तान होने के नाते उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Ad

डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई में खेले गए मुकाबले के बड़ा आईपीएल साइट पर रिलीज द्वारा पंत पर जुर्माने की जानकारी दी गई। स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लगने का यह तीसरा मामला है। इस सीजन सबसे पहली बार स्लो ओवर रेट के कारण मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर कार्रवाई हुई थी, जो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ निर्धारित समय में ओवर करने से चूक गए थे। इसके बाद सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में समय के मुताबिक ओवर नहीं डाल पाई थी और कप्तान केन विलियमसन पर भी जुर्माना लगाया गया था।

ऋषभ पंत के ऊपर लगा जुर्माना

मैच के बाद आईपीएल साइट पर रिलीज के द्वारा कहा गया,

7 अप्रैल को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद दिल्ली कैपिटल्स पर जुर्माना लगाया गया है।
चूंकि यह न्यूनतम ओवर रेट से संबंधित मौजूदा सीजन में पहली गलती है। इसलिए आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने पृथ्वी शॉ के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 149 रन बनाये। जवाब में लखनऊ ने क्विंटन डी कॉक की 80 रन की पारी की मदद से दो गेंदें शेष रहते हुए चार विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications