लखनऊ सुपरजायंट्स ने जीता रोमांचक मैच, दिल्ली कैपिटल्स की 5वीं हार 

केएल राहुल ने लगाया जबरस्त अर्धशतक (Photo: IPL)
केएल राहुल ने लगाया जबरस्त अर्धशतक (Photo: IPL)

IPL 2022 के 45वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 रनों से हराते हुए जबरदस्त जीत दर्ज की। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195-3 का विशाल स्कोर खड़ा किया और दिल्ली कैपिटल्स अंत में सिर्फ 189-7 का स्कोर ही बना पाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डी कॉक ने लखनऊ सुपरजायंट्स को तेज शुरुआत दिलाई। 5वें ओवर में आउट होने से पहले उन्होंने 13 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए। इसी वजह से केएल राहुल को अपना समय लेने का मौका मिल गया। दीपक हूडा ने भी कप्तान राहुल का अच्छा साथ दिया और दोनों ने रनों की गति को कम नहीं होने दिया। राहुल और हूडा ने अपना अर्धशतक भी इस बीच पूरा किया। दोनों के बीच 95 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई और 15वें ओवर में ठाकुर ने हूडा को 137 के स्कोर पर आउट किया। आउट होने से पहले हूडा ने 34 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए।

15 ओवरों के बाद लखनऊ का स्कोर 145-2 था। राहुल ने स्टोइनिस के साथ भी 39 रनों की साझेदारी की, लेकिन इस पार्टनरशिप में उनका योगदान ज्यादा था। वो 19वें ओवर में 51 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुए। एक समय लग रहा था कि LSG का स्कोर 200 के पार जाएगा, लेकिन दिल्ली ने आखिरी 5 ओवरों में 50 रन दिए। अंत में मार्कस स्टोइनिस (17*) और क्रुणाल पांड्या (9*) नाबाद रहे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए शार्दुल ठाकुर ने तीनों विकेट लिए।

196 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बहुत ही खराब रही। पहले तीन ओवरों तक ही टीम ने दोनों सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (5) और डेविड वॉर्नर (3) के विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान ऋषभ पंत ने पहले मिचेल मार्श (20 गेंदों में 37 रन, 3 चौके और 3 छक्के) के साथ 60 और फिर रोवमन पॉवेल के साथ 34 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए टीम को मैच में बनाए रखा। पंत एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम हुए और 30 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाकर आउट हो गए।

आखिरी 5 ओवरों में दिल्ली को जीतने के लिए 61 रनों की दरकार थी। 17वें ओवर की पहली गेंद पर मोहसिन खान ने रोवमन पॉवेल (21 गेंदों में 35 रन, 3 चौके और दो छक्के) को आउट करते हुए दिल्ली को बहुत बड़ा झटका दिया। खान ने इसी ओवर में शार्दुल ठाकुर (1) को भी आउट किया। यहां से अक्षर पटेल ने जरूर टीम को जीत दिलाने का प्रयास किया।

आखिरी ओवर में दिल्ली को जीतने के लिए 21 रनों की दरकार थी। कुलदीप यादव ने पहली गेंद पर छक्का लगाया। हालांकि इसके बाद स्टोइनिस ने जबरदस्त वापसी की और सिर्फ अगली 5 गेंदों में सिर्फ 8 रन दिए। लखनऊ ने इस मैच को 6 रनों से जीत लिया। कुलदीप यादव (8 गेंदों में 16* रन) और अक्षर पटेल (24 गेंदों में 42* रन) दोनों नाबाद रहें। लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए मोहसिन खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

Quick Links

Edited by Narender
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications