IPL 2022 - दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit - IPL)
मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit - IPL)

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज हेबल हेडर है और दोपहर को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा। दोनों ही टीमों का इस सीजन का ये पहला मुकाबला है।

Ad

दोनों टीम नए सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। इन दोनों ही टीमों के स्क्वॉड पर नजर डालेंगे तो आपको पिछले सीजन में खेलने वाले कई प्रमुख खिलाड़ियों की कमी महसूस होगी लेकिन उनके स्थान पर आये खिलाड़ी भी टी20 प्रारूप में माहिर हैं। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अभी तक 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस 16-14 से आगे है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि इस आईपीएल सीजन किस टीम का पलड़ा किसके ऊपर भारी रहता है।

इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड डू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

DC vs MI हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.हेड हू हेड आंकड़ों की अगर बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक हुए मुकाबलों में मुंबई इंडियंस की टीम भारी रही है। मुंबई इंडियंस ने 16 और दिल्ली कैपिटल्स ने 14 ही मुकाबलों में जीत हासिल की है।

2. वर्तमान खिलाड़ियों में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

3. मुंबई इंडियंस के वर्तमान प्लेयर्स में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

4. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। हालांकि इस सीजन वो टीम का हिस्सा नहीं हैं।

5. मुंबई इंडियंस की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications