मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की चौंकाने वाली वापसी, ऑल-राउंडरों ने दिलाई जबरदस्त जीत 

दिल्ली कैपिटल्स ने हारा हुआ मैच जीता (Photo: IPL)
दिल्ली कैपिटल्स ने हारा हुआ मैच जीता (Photo: IPL)

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट हराते हुए जबरदस्त जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 177-5 का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट खोकर 18,2 ओवर में इस स्कोर को हासिल कर लिया।

Ad

रोहित शर्मा और इशान किशन ने मुंबई इंडियंस को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पावरप्ले में 53 बनाए और रोहित शर्मा ने इस साझेदारी में ज्यादा रन बनाए। मैच के 9वें ओवर में कुलदीप यादव ने इस साझेदारी को तोड़ा और 67 के स्कोर पर रोहित शर्मा (32 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के, 41 रन) को आउट किया। कुलदीप यादव ने जरूर अनमोलप्रीत सिंह का कैच छोड़ा, लेकिन जल्द ही उन्होंने अनमोल के रूप में मुंबई को दूसरा झटका दिया। अनमोलप्रीत सिंह (9 गेंदों में 8 रन) 11वें ओवर में 83 के स्कोर पर आउट हुए। अपने आईपीएल करियर का पहला मैच खेल रहे तिलक वर्मा ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए और 15 गेंदों में 22 रन बनाकर 15वें ओवर में 117 के स्कोर पर आउट हो गए।

किरोन पोलार्ड भी कुछ खास नहीं कर पाए और उन्हें भी कुलदीप यादव ने आउट किया। पोलार्ड ने 6 गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाए। इशान किशन ने एक छोर संभालते हुए जरूर शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने छक्के के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की और टीम को मैच में पिछड़ने नहीं दिया। किशन ने रन गति को कम नहीं होने दिया और बड़े शॉट खेलने जारी रखे। दूसरी तरफ टिम डेविड भी बड़ा शॉट खेलते हुए 19वें ओवर में आउट हो गए।

मुंबई इंडियंस ने आखिरी 5 ओवरों में 59 रन बनाए और आखिरी ओवर में टीम ने 18 रन बनाए। इसी की बदौलत टीम ने 20 ओवरों में 177-5 का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुलदीप यादव ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए और खलील अहमद ने भी दो विकेट चटकाए।

178 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को टिम साइफर्ट ने अच्छी शुरूआत दिलाई और तेजी से 21 रन बनाए। हालांकि पहले मुरुगन अश्विन ने चौथे ओवर में साइफर्ट (14 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 21 रन, 4 चौके) और मनदीप सिंह (0) को आउट किया। इसके बाद टाइमल मिल्स ने अगले ही ओवर में कप्तान ऋषभ पंत (1) को आउट करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका दिया।

पृथ्वी शॉ ने एक छोर संभालते हुए पारी को संभालने का प्रयास किया और ललित यादव के साथ उन्होंने 40 रनों की साझेदारी की। हालांकि मैच के 10वें ओवर में बेसिल थंपी ने पहले शॉ (24 गेंदों में 38 रन, 4 चौके और 2 छक्के) और फिर रोवमन पॉवेल (0) को आउट करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को डबल झटका दिया। शार्दुल ठाकर ने तेजी से 11 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 22 रन बनाए और टीम को मैच में बनाए रखा। ठाकुर के आउट होने के बाद ललित यादव ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर महत्वपूर्ण साझेदारी की और मैच को काफी ज्यादा रोमांचक कर दिया।

दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी 3 ओवरों में 28 रनों की दरकार थी। इस ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने 24 रन हासिल किए और पूरी तरह से मैच को अपनी पकड़ में कर लिया। अक्षर पटेल और ललित यादव ने इस ओवर में एक चौका एवं एक छक्का लगाया। 18.2 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच को जीत लिया।

एक समय दिल्ली कैपिटल्स की टीम मैच से बाहर नजर आ रही थी, लेकिन दो प्रमुख ऑल-राउंडरों ने चौंकाने वाली वापसी कराते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। अक्षर पटेल (17 गेंदों में 38* रन, 2 2 चौके और 3 छक्के) और ललित यादव (38 गेंदों में 48* रन, 4 चौके और 2 छक्के) दोनों ही नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस के लिए बेसिल थंपी ने सबसे ज्यादा 3, मुरुगन अश्विन ने 2 और टाइमल मिल्स ने एक विकेट लिया।

Quick Links

Edited by Narender
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications