दिल्ली कैपिटल्स ने किया बहुत बड़ा बदलाव, पंजाब किंग्स की टीम में दिग्गज खिलाड़ी की वापसी 

DC vs PKBS, 32वां मुकाबला (Photo: IPL)
DC vs PKBS, 32वां मुकाबला (Photo: IPL)

आईपीएल 2022 का 32वां मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स (DC vs PKBS) के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में एक बदलाव हुआ है। मिचेल मार्श की जगह सरफराज खान को शामिल किया गया है। पंजाब किंग्स की टीम में दो बदलाव हुए हैं। प्रभसिमरन सिंह और ओडियन स्मिथ की जगह कप्तान मयंक अग्रवाल और नाथन एलिस को जगह मिली है।

IPL 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स - पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, सरफराज खान, ऋषभ पंत (कप्तान एवं विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद और मुस्ताफिजुर रहमान।

पंजाब किंग्स - शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), नाथन एलिस, राहुल चाहर, कगिसो रबाड़ा, अर्शदीप सिंह और वैभव अरोड़ा।

पंजाब किंग्स ने अभी तक IPL 2022 में 6 मैच खेले हैं, तीन में उन्हें जीत मिली है और 3 मुकाबले वो हारे हैं। पिछले तीन मैचों में उन्हें दो में हार मिली और एक मैच वो जीते हैं। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स ने 5 में से 2 मैच जीते हैं और 3 में उन्हें हार मिली है। दिल्ली ने भी पिछले तीन में दो मुकाबले हारे हैं।

Quick Links

Edited by Narender
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications