दिल्ली कैपिटल्स को जीत से अंक तालिका में हुआ जबरदस्त फायदा, SRH की लगातार तीसरी हार 

डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए जबरदस्त पारी (Photo: IPL)
डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए जबरदस्त पारी (Photo: IPL)

IPL 2022 के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 21 रनों से हराते हुए 5वीं जीत दर्ज की है। वो अंक तालिका में 5वें स्थान पर आ गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 207-3 का विशाल स्कोर खड़ा किया और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 186-8 का स्कोर ही खड़ा पाई। SRH की यह लगातार तीसरी हार है।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी खराब रही और मनदीप सिंह पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। मिचेल मार्श भी कुछ खास नहीं कर पाए और 7 गेंदों में 10 रन बनाकर 5वें ओवर में 37 के स्कोर पर आउट हुए। हालांकि डेविड वॉर्नर ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और एक छोर को संभाले रखा। उन्होंने कप्तान पंत और रोवमन पॉवेल के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी भी की। पंत ने 16 गेंदों में 26 रन बनाए। हालांकि आउट होने से पहले उन्होंने लगातार तीन गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाया था। वॉर्नर ने इस बीच इस सीजन का और अर्धशतक लगाया।

पॉवेल और वॉर्नर ने रनों की गति को बिल्कुल भी कम नहीं होने दिया। इसी वजह से टीम का रनरेट गिरा ही नहीं। पॉवेल ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद तीसरी, चौथी और 5वीं गेंद पर चौकों की हैट्रिक लगाई। इसी वजह से दिल्ली का स्कोर 200 के पार गया। वॉर्नर अंत में 58 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 92* रन बनाए और पॉवेल ने 35 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से 67* रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी 5 ओवरों में 70 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार, शॉन एबॉट और श्रेयस गोपाल ने एक-एक विकेट लिया।

208 रनों का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत काफी खराब रही और 7 ओवरों तक टीम का स्कोर 37-3 हो गया था। उन्होंने अभिषेक शर्मा (7), केन विलियमसन (4) और राहुल त्रिपाठी (18 गेंदों में 22 रन) के विकेट गंवा दिए थे। यहां से एडेन मार्करम और निकोलस पूरन 60 रनों की साझेदारी की। इस पार्टनरशिप में मार्करम ने ज्यादा तेजी दिखाई और 25 गेंदों में 4 चौके, 3 छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। यहां से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए लक्ष्य काफी मुश्किल नजर आ रहा था, लेकिन निकोलस पूरन ने छक्कों की बारिश करते हुए अपना लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया।

हालांकि उन्हें दूसरे छोर से ज्यादा साथ नहीं मिला। 18वें ओवर में पूरन 34 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की उम्मीद खत्म हो गई। आखिरी ओवर में SRH को 27 रनों की दरकार थी, लेकिन वो 5 रन बना पाए और दिल्ली ने 21 रनों से मैच जीत लिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खलील अहमद ने 3, शार्दुल ठाकुर ने 2, एनरिक नॉर्टजे, कुलदीप यादव और मिचेल मार्श को एक-एक विकेट मिला।

Quick Links

Edited by Narender
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications