IPL में धोनी और गंभीर जैसे दिग्गजों को पछाड़ते हुए राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Neeraj
पडिक्कल ने पूरे किए IPL में 1000 रन (Photo Credit: IPL)
पडिक्कल ने पूरे किए IPL में 1000 रन (Photo Credit: IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेल रहे ओपनिंग बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पडिक्कल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ चल रहे मैच में ओपनिंग करने उतरे थे और इस दौरान उन्होंने IPL में अपने 1000 रन पूरे किए। उन्होंने 35 पारियों में अपने 1000 रन पूरे किए हैं और ऋषभ पंत के साथ IPL में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

इस उपलब्धि को हासिल करते हुए पडिक्कल ने महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। गौतम गंभीर ने 36 पारियों में 1000 IPL रन पूरे किए थे तो वहीं धोनी और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों को 1000 रन बनाने के लिए 37 पारियां खेलने पड़ी हैं। पडिक्कल ने कोलकाता के खिलाफ 18 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

IPL के डेब्यू सीजन में ही पडिक्कल ने बना दिए थे 473 रन

कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद पडिक्कल को 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए IPL डेब्यू करने का मौका मिला था। पडिक्कल ने पहले सीजन में ही शानदार बल्लेबाजी की और 15 मैचों में लगभग 32 की औसत के साथ 473 रन बना डाले थे। पहले सीजन में पडिक्कल ने पांच अर्धशतक लगाए थे।

2021 में एक बार फिर पडिक्कल ने अपने उसी प्रदर्शन को दोहराया और RCB के लिए 14 मैचों में लगभग 32 की औसत के साथ 411 रन बना डाले। इस बार पडिक्कल के बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकले थे। 2022 सीजन से पहले RCB ने उन्हें रिलीज कर दिया था जिसके बाद राजस्थान ने 7.75 करोड़ रुपये की कीमत में उन्हें अपने साथ जोड़ा है। पडिक्कल इस सीजन छह मैचों में राजस्थान के लिए 138 रन बना चुके हैं।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications