आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के सभी मैचों का शेड्यूल

दिल्ली कैपिटल्स की कमान एक बार फिर ऋषभ पंत के पास है
दिल्ली कैपिटल्स की कमान एक बार फिर ऋषभ पंत के पास है

आईपीएल (IPL 2022) के 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली है। बीसीसीआई द्वारा घोषित शेड्यूल के अनुसार पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स एक दूसरे से भिड़ेंगी। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) इस सीजन का अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। पिछली बार की तरह इस बार भी टीम की कमान युवा कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार ऑक्शन में शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड़ रुपए की महंगी कीमत पर खरीदा है। हालांकि शिखर धवन को छोड़ने के बाद उन्होंने डेविड वॉर्नर को अपनी टीम में शामिल किया। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने टीम का संतुलन बनाने के लिए मिचेल मार्श और रोवमैन पॉवेल जैसे विदेशी ऑलराउंडरों को भी खरीदा। ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने खलील अहमद, कुलदीप यादव, मंदीप सिंह, मुस्ताफ़िज़ुर रहमान, लुंगी एनगिडी और टिम सेफर्ट जैसे खिलाड़ियों को खरीदकर संतुलित टीम बनाने का प्रयास किया है।

आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के मैचों का कार्यक्रम

• 27 मार्च, दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दोपहर 3.30 बजे (ब्रेबोर्न स्टेडियम)

• 02 मार्च, गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7.30 बजे (एमसीए स्टेडियम)

• 7 अप्रैल, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7.30 बजे (डी०वाई० पाटिल स्टेडियम)

• 10 अप्रैल, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दोपहर 3.30 बजे (ब्रेबोर्न स्टेडियम)

• 16 अप्रैल, दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 7.30 बजे (वानखेड़े स्टेडियम)

• 20 अप्रैल, दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स, शाम 7.30 बजे (एमसीए स्टेडियम)

• 22 अप्रैल, दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, शाम 7.30 बजे (एमसीए स्टेडियम)

• 28 अप्रैल, दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, शाम 7.30 बजे (वानखेड़े स्टेडियम)

• 1 मई, दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, दोपहर 3.30 बजे (वानखेड़े स्टेडियम)

• 5 मई, दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शाम 7.30 बजे (ब्रेबोर्न स्टेडियम)

• 8 मई, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7.30 बजे (डी०वाई० पाटिल स्टेडियम)

• 11 मई, राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7.30 बजे (डी०वाई० पाटिल स्टेडियम)

• 16 मई, पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7.30 बजे, (डी०वाई० पाटिल स्टेडियम)

• 21 मई, मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7.30 बजे, (वानखेड़े स्टेडियम)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications