मुझे लगा था कि विराट कोहली की तरह रोहित शर्मा भी मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ देंगे, पूर्व क्रिकेटर का बयान

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम का परफॉर्मेंस काफी खराब रहा है (Photo Credit - IPLT20)
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम का परफॉर्मेंस काफी खराब रहा है (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2022 (IPL) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को लगातार मिल रही हार के बीच एक चौंकाने वाली प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने कहा है कि उन्हें सीजन की शुरूआत से पहले लगा था कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ सकते हैं और किरोन पोलार्ड को ये दायित्व सौंप सकते हैं। उनके मुताबिक जैसा विराट कोहली ने किया वैसा रोहित शर्मा भी कर सकते हैं।

Ad

ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान संजय मांजरेकर से किरोन पोलार्ड के खराब परफॉर्मेंस के बारे में सवाल पूछा गया। इस पर मांजरेकर ने कहा कि पोलार्ड का महत्व टीम में काफी ज्यादा है। उन्होंने कहा,

मेरा ये मानना है कि पोलार्ड की टीम में अहमियत अभी भी काफी ज्यादा है। सीजन के शुरूआत से पहले मुझे लगा था कि रोहित शर्मा भी विराट कोहली की तरह कप्तानी छोड़ देंगे और सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। मुझे लगा था कि वो किरोन पोलार्ड को कप्तानी दे देंगे जो इंटरनेशनल लेवल के एक बेहतरीन कप्तान हैं।

मुंबई इंडियंस को लगातार चार मैचों में मिल चुकी है हार

आपको बता दें कि आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का अब तक का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। रोहित शर्मा की टीम को अब तक खेले गए चारों मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस के लिए प्रमुख बल्लेबाजों की फॉर्म चिंता का विषय रही है। रोहित शर्मा और किरोन पोलार्ड ने अपने नामों के अनुसार खेल नहीं दिखाया है। ऐसे में टीम का स्कोर अब तक ज्यादा देखने को नहीं मिला है। गेंदबाजी में भी कुछ खास नहीं दिखा है।

अगर मुंबई इंडियंस को जीत हासिल करनी है तो उनके सभी प्रमुख खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। टीम इस वक्त प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications