लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ओवर रेट में पीछे रहीमुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने जीत दर्ज की और केएल राहुल के बल्ले से बेहतरीन शतकीय पारी भी देखने को मिली। इस बीच उनके लिए एक बुरी खबर भी सामने आई। कप्तान केएल राहुल के ओवर धीमे ओवर रेट की वजह से फाइन लगाया गया है। आईपीएल की वेबसाईट पर इसके बारे में उल्लेख किया गया है।आईपीएल की वेबसाईट पर बताया गया है कि न्यूनतम ओवर रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत टीम का इस सीजन पहला अपराध था इसलिए कप्तान केएल राहुल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेलने के लिए मैदान पर उतरी। इसके बाद बैटिंग करते हुए लखनऊ ने तेजी से रन बनाए और एक बड़ा टोटल स्कोरबोर्ड पर खड़ा कर दिया।मुंबई इंडियंस की हुई हारटॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। लखनऊ की टीम को केएल राहुल ने आगे से लीड किया और तेज बल्लेबाजी की। राहुल ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली और 103 रनों के स्कोर पर नाबाद लौटे। इस तरह लखनऊ की टीम का स्कोर 199 रनों तक पहुंचा और मुंबई के लिए इस बड़े स्कोर को हासिल करना आसान कार्य नहीं था।Lucknow Super Giants@LucknowIPLA Super victory for the Super Giants.We bounced back and bounced back hard! Onwards and upwards 🏻#AbApniBaariHai#IPL2022 #bhaukaalmachadenge #lsg #LucknowSuperGiants #T20 #TataIPL #Lucknow #UttarPradesh #LSG20228:27 AM · Apr 16, 202248345A Super victory for the Super Giants.We bounced back and bounced back hard! Onwards and upwards 😎💪🏻#AbApniBaariHai💪#IPL2022 🏆 #bhaukaalmachadenge #lsg #LucknowSuperGiants #T20 #TataIPL #Lucknow #UttarPradesh #LSG2022 https://t.co/PWxaJejSz9मुंबई इंडियंस की टीम ने स्कोर का कुछ हद तक पीछा किया लेकिन शुरुआत से विकेट गिरने की वजह से मुंबई के लिए आवश्यक रेन रेट ज्यादा हो गया और वे 181 रनों के स्कोर तक ही पहुँच पाए। इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए कुछ भी सही घटित नहीं हुआ। लगातार छह मैचों में मुंबई की टीम को पराजय का सामना करना पड़ा है। तालिका में भी मुंबई अंतिम स्थान पर है। प्लेऑफ़ में जाना अब मुश्किल नज़र आ रहा है।