IPL 2022 में सभी अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

गुजरात टाइटंस बने चैंपियंस (Photo: IPL)
गुजरात टाइटंस बने चैंपियंस (Photo: IPL)

गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद में खेले गए IPL 2022 के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराते हुए खिताबी जीत दर्ज की। उनका यह पहला सीजन था और हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने इतिहास रचा। हार्दिक पांड्या ने फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन किया। पहले गेंद और फिर बल्ले के साथ उन्होंने अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया।

Ad

हार्दिक पांड्या ने बतौर खिलाड़ी 5वीं बार आईपीएल का खिताब जीता है। वो 4 बार मुंबई इंडियंस के साथ रहते हुए और एक बार गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए खिताब जीते। इसके अलावा फाइनल मैच का अंत शुभमन गिल ने 19वें ओवर में छक्का लगाते हुए किया। इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने सबसे ज्यादा रन बनाए और युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा विकेट लिए।

आइए नजर डालते हैं IPL 2022 में किसको क्या अवॉर्ड मिला:

विजेता टीम- गुजरात टाइटंस

उपविजेता टीम- राजस्थान रॉयल्स

तीसरा स्थान - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

चौथा स्थान - लखनऊ सुपर जायंट्स

मैन ऑफ द फाइनल - हार्दिक पांड्या, 4 ओवरों में 17 रन देकर 3 विकेट और 30 गेंदों में 3 चौके, एक छक्का, 34 रन (गुजरात टाइटंस)

ऑरेंज कैप- जोस बटलर, 17 मैचों में 863 रन (राजस्थान रॉयल्स)

पर्पल कैप- युजवेंद्र चहल ,17 मैचों में 27 विकेट (राजस्थान रॉयल्स)

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर- जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स)

परफेक्ट कैच ऑफ द सीजन - एविन लुइस (लखनऊ सुपरजायंट्स)

Cred पावर प्लेयर ऑफ द सीजन- जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स)

फास्टेस्ट डिलवरी ऑफ द सीजन - लॉकी फर्ग्यूसन, 157.3 (गुजरात टाइटंस)

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- दिनेश कार्तिक, 183.3 स्ट्राइक रेट (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- उमरान मलिक (सनराइजर्स हैदराबाद)

ड्रीम इलेवन गेम चेंजर- जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स)

सबसे ज्यादा छक्के - जोस बटलर, 45 (राजस्थान रॉयल्स)

सबसे ज्यादा चौके - जोस बटलर, (राजस्थान रॉयल्स)

फेयरप्ले अवॉर्ड- राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस

Quick Links

Edited by Narender
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications