अर्जुन तेंदुलकर के डेब्‍यू पर मुंबई इंडियंस के हेड कोच ने दिया मजेदार जवाब

अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में खरीदा था
अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में खरीदा था

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 (IPL 2022) प्‍लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में अब तक 9 मैच खेले, जिसमें सिर्फ एक मैच में उसे जीत मिली। इस दौरान मुंबई ने कई खिलाड़‍ियों को आजमाया। अलग-अलग टीम संयोजन अपनाए, लेकिन कुछ भी सही नहीं बैठा।

मुंबई इंडियंस को अपना अगला मैच शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। इस मैच से पहले मांग उठ रही है कि महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर से डेब्‍यू कराया जाए। अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में 30 लाख रुपए में खरीदा था।

अर्जुन तेंदुलकर के डेब्‍यू को लेकर मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला महयवर्धने ने प्रतिक्रिया दी है। जयवर्धने के हवाले से इंडिया टुडे ने कहा, 'मेरा मानना है कि स्‍क्‍वाड के सभी खिलाड़ी विकल्‍प हैं। हम देखेंगे कि क्‍या हो सकता है। यह टीम संयोजन पर निर्भर है। हम कैसे मैच जीत सकते हैं और उसके लिए हमारी प्राथमिकता सही टीम संयोजन रखना है।'

श्रीलंका के पूर्व कप्‍तान ने आगे कहा, 'प्रत्‍येक मैच में विश्‍वास वाली बात है। हमने पहली जीत दर्ज की और अब कोशिश लगातार मैच जीतने की है ताकि खोया हुआ विश्‍वास दोबारा हासिल कर सके। सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़‍ियों को पहले मैदान में मौका दिया जाना प्राथमिकता है। अगर अर्जुन उनमें से एक हैं तो हम उन्‍हें भी मौका देंगे। यह सब संयोजन पर निर्भर करता है।'

पता हो कि अर्जुन तेंदुलकर ने जनवरी 2021 में सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में अपनी राज्‍य टीम मुंबई के लिए डेब्‍यू किया था। हालांकि, मुंबई के लिए अब तक उन्‍होंने फर्स्‍ट क्‍लास डेब्‍यू नहीं किया है। वहीं मुंबई इंडियंस की कोशिश सीजन का शानदार तरीके से अंत करने की होगी।

Quick Links

Edited by Vivek Goel
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications