"उस पर ज्यादा राशि का दबाव नहीं होगा" - मेगा ऑक्शन के पहले दिन सबसे महंगे बिकने वाले इशान किशन के लिए आया बड़ा बयान 

इशान किशन को मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर खरीदा है
इशान किशन को मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर खरीदा है

पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) का मानना है कि भारी कीमत का असर विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन (Ishan Kishan) पर नहीं पड़ेगा क्योंकि मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी पर बहुत विश्वास दिखाया है।

Ad

शनिवार को मेगा ऑक्शन के पहले दिन इशान किशन ने बड़ा धमाका किया और युवराज सिंह के बाद ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने। किशन को मुंबई इंडियंस ने दोबारा ख़रीदते हुए 15.25 करोड़ की राशि खर्च की और उन्हें ऑक्शन के पहले दिन का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया।

आईपीएल में हमने देखा है कि बड़ी कीमत के कारण अक्सर खिलाड़ियों पर दबाव आ जाता है और उनके प्रदर्शन पर प्रभाव भी पड़ता है। हालांकि मांजरेकर को लगता है कि इशान किशन के साथ ऐसा नहीं होगा क्योंकि वह जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं।

स्टार स्पोर्ट्स पर उन्होंने कहा,

मुझे नहीं लगता कि प्राइस टैग का उन पर ज्यादा असर पड़ेगा क्योंकि टीम ने उन पर काफी भरोसा दिखाया है। मुझे यकीन है कि यह कुछ ऐसा है जो उन्होंने उसे बताया होगा। जब हम बड़े प्राइस टैग के बारे में बात करते हैं, तो खिलाड़ी पर दबाव तब होता है जब कोई टीम उस पर गैम्बल खेलती है। निकोलस पूरन (10.75 करोड़) जैसा कोई व्यक्ति दबाव महसूस कर सकता है।
हमने देखा कि कैसे युवराज सिंह जब 14 करोड़ में बिके तो उनका खुद का आत्मविश्वास गिर गया। वह ढलान पर थे, इशान किशन टॉप पर हैं। वह उसी फ्रेंचाइजी में है, मुझे नहीं लगता कि कीमत का उस पर कोई असर पड़ने वाला है। मुझे नहीं लगता कि इशान किशन बिल्कुल भी दबाव महसूस करेंगे।

उसे रिटेन करने के लिए मुंबई इंडियंस बेकरार थी - संजय मांजरेकर

मांजरेकर के मुताबिक मुंबई इंडियंस ने बहुत अधिक भरोसा इशान किशन पर दिखाया है और इसीलिए एक बड़ी राशि देकर उन्हें वापस खरीदा। उन्होंने कहा,

स्पष्ट रूप से आप जो देख सकते हैं वह यह है कि उन्होंने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और किरोन पोलार्ड। अगर वे 5 रिटेन कर पाते तो इशान किशन को रिटेन करते। वे उसे रिटेन करने के लिए बेकरार थे लेकिन वे नहीं कर सके। लेकिन वे ऑक्शन में उसे किसी भी हाल में वापस खरीदेंगे, इसी मानसिकता के साथ आए थे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications